Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से 24 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, वित्तीय प्रबंधन, आवास, NPS पर मिली खास जानकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से 24 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, वित्तीय प्रबंधन, आवास, NPS पर मिली खास जानकारी

Azmat ali 09/10/2025 1 minute read
24 Employees-Officers are Retiring from Bokaro Steel Plant Workshop on Financial Management, Housing NPS

बैंक के एक्सपर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन निवेश के विकल्पों एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारे में सुझाव दिए।

  • “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट से अक्टूबर 2025 में कुल 24 कर्मचारी-अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया।

उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। नगर प्रशासन विभाग के कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार बिद्रोही ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में जानकारी साझा की।

डॉ. जया लक्ष्मी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) ने इस्पात कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत स्वास्थ्य प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। एक्सिस बैंक लिमिटेड, बोकारो क्लस्टर कार्यालय के वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार एवं मुकेश कुमार सहित उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन निवेश के विकल्पों एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारे में सुझाव दिए।

इसके अतिरिक्त, प्रेम लाल महतो, सहायक शाखा प्रबंधक (कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने एनपीएस एग्जिट प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। अनीता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोक ओवन के कार्मिकों संग पदयात्रा में चले ईडी वर्क्स, बोले-कुछ भी हो जाए, सेफ्टी से समझौता बर्दाश्त नहीं…
Next: Bokaro Steel Plant में 10 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, अब 14 को होगा फैसला

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.