Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL से जुड़े 62 नए अधिकारी, CMD बोले-अच्छे दिन आ रहे; डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र-अपना स्टाइल मेंटेन रखें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL से जुड़े 62 नए अधिकारी, CMD बोले-अच्छे दिन आ रहे; डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र-अपना स्टाइल मेंटेन रखें

Azmat ali 12/08/2026 1 minute read
62 New officers Join the SAIL family the CMD and Director (Personnel) addressed SAILs MTT 2026 Central Induction Program

सीएमडी अशोक पंडा बोले-सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है। सेल एक परिवार है। इसलिए हम सभी को मिलकर सुरक्षित तरीके से काम करना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को 62 नए अधिकारी मिल गए हैं। कुल 124 अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें फिलहाल 62 अधिकारी कंपनी ज्वाइन कर चुके हैं। सेल परिवार से जुड़ने वाले इन नए अधिकारियों के लिए सेल ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के भिलाई निवास में भव्य इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सेल के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा और डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह भी शामिल हुए।

सेल के सभी डायरेक्टर और CVO सहित बोकारो, राउरकेला और दुर्गापुर-बर्नपुर के डायरेक्टर इंचार्ज ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। BSP OA के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर और महासचिव अंकुर मिश्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने कहा कि सेल के अच्छे दिन चल रहे हैं और आने वाले समय में कंपनी के और अच्छे दिन आएंगे। कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये के प्रॉफिट की दिशा में आगे बढ़ रही है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ओपन मार्केट की प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है और लगातार इन चुनौतियों को पार भी कर रहा है।

सेल के युवा अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए CMD ने कहा कि इस सोच से हमने सेल को ज्वाइन किया है कि यहीं से रिटायरमेंट लेना है। यहां का वर्क कल्चर कहीं और देखने को नहीं मिलता। सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है। सेल एक परिवार है। इसलिए हम सभी को मिलकर सुरक्षित तरीके से काम करना है और दूसरों को भी सुरक्षित काम करने के लिए प्रेरित करना है।

सेल में ऑटोमेशन का जिक्र करते हुए CMD ने कहा कि कंपनी लगातार नई टेक्नोलॉजी को अपना रही है। ऑटोमेशन का दौर चल रहा है। ऑटोमेशन और रिटायरमेंट के कारण मैनपावर कम होता जाएगा। ऐसे में हम सभी को मिलकर कंपनी को नई बुलंदियों पर ले जाना है।

डायरेक्टर पर्सनल का युवा अधिकारियों को मंत्र

डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने कहा कि चेयरमैन साहब यहां मौजूद हैं। बहुत कम देखने को मिलता है कि चेयरमैन किसी इंडक्शन प्रोग्राम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हों। ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ते रहे हैं। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए CMD खुद यहां आए हैं, यह गर्व की बात है।

युवा अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए डायरेक्टर पर्सनल ने कहा कि सेल परिवार के नए सदस्य अपना स्टाइल मेंटेन करते रहें। अपनी पकड़ मजबूत रखें और कंपनी की बेहतरी के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें। सेल परिवार से जुड़ना बड़ी बात है। वहीं, जो लोग हमारे बीच से किसी दूसरी कंपनी में जाते हैं, उन्हें भी विदाई देते हैं, ताकि सेल का नाम हर जगह होता रहे।

युवाओं को टिप्स देते हुए केके सिंह ने कहा कि आप लोग अलग-अलग प्लांट में जाएंगे। इसलिए आपस में कनेक्टिविटी बनाए रखिए। इससे सीखने और सिखाने की प्रक्रिया को बल मिलता है। सेल में सभी को फ्रीडम दिया जाता है। आगे बढ़कर काम करें और जिम्मेदारी लें। सेल ग्लोबल स्टैंडर्ड को अपना रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर
Next: SAIL MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट को 17, BSP को 12, ISP को 11, RSP को 4 अफसर मिले, बाकी जा रहे यहां

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.