Suchnaji

तीजा-पोरा तिहार 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में मायके का प्यार पाकर महिलाएं गदगद

तीजा-पोरा तिहार 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में मायके का प्यार पाकर महिलाएं गदगद
  • मुख्यमंत्री बघेल कहा-छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त। तीजा-पोरा तिहार मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची मुख्यमंत्री निवास।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास (CM house) में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 23 दिन में दूसरी बार प्रभु राम के ननिहाल आ रहे राहुल गांधी

यहां महिलाएं मायका का प्यार पाकर खुशी से गदगद हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) इस मौके पर महिलाओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।

खबर भी पढ़ें: Breaking News: EPS 95 हायर पेंशन का डिमांड नोट व सहमति पत्र अपलोड हो रहा E-Sahyog में, 10 अक्टूबर आखिरी तारीख

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल सहित परिवार के लोग शामिल हुए। साथ ही खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat), राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन (Girish Dewangan) भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में हादसा, टिपलर में फंसा मालगाड़ी का इंजन, कच्चे माल पर आफत

इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए उससे लाभान्वित महिला हितग्राहियों श्रीमती सरिता साहू, ज्योति मिथलेश, शांति चंद्रा, रेखा साहू, जयंती तथा उर्वशी वर्मा आदि ने भी अपना अनुभव साझा किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने कब्जेदारों से खाली कराए 7 मकान, दरवाजे पर लिखा था थाना स्टाफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरूआत से ही महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।  इस कड़ी में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है और इसके लिए कई नई-नई योजनाएं बनाकर कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है।

खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: नहीं बदलेगा बोनस फॉर्मूला, 3 साल तक इसी से होगा भुगतान

मुख्यमंत्री बताया कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में महिलाओं के हित में हो रहे कार्यों के फलस्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है। वे राज्य में आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी संपन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के पूर्व सीएम संग पांडेय जी पहुंचे स्व. मलकीत सिंह के घर

उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़े तादाद में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है।  इसी तरह वनोपज संग्रहण, बिहान आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से उपलब्ध हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 25 किलोमीटर दूर से किसी भी स्टेशन का ले सकते हैं जनरल टिकट, यह है तरीका

वर्तमान में प्रदेश में लाखों महिलाओं को इसका सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनहित में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से उल्लेख किया।

खबर भी पढ़ें: साउथ बिहार, टाटानगर-इतवारी, सीएसटी-हावड़ा और एलटीटी-शालीमार 22 को कैंसिल

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117