Suchnaji

International HR Congress 2023: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट के GM के फॉर्मूले में खो गई दुनिया

International HR Congress 2023: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट के GM के फॉर्मूले में खो गई दुनिया
  • कॉन्क्लेव का विषय था ‘भविष्य के कार्यस्थल और भविष्य के कार्यबल के लिए मानव संसाधन प्रबंधन की पुनःइंजीनियरिंग’।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक-एचआर), डॉ. पीके .साहू को दुनिया ने सुना। देश-दुनिया की नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि इनकी बातों में खो गए।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के पूर्व सीएम संग पांडेय जी पहुंचे स्व. मलकीत सिंह के घर

प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एच.आर.कांग्रेस 2023 में अतिथि वक्ता के रूप में संबोधित करने के लिए सम्‍मान सहित निमंत्रण किया गया था। यह कार्यक्रम मॉरीशस एसोसिएशन ऑफ एच.आर. प्रोफेशनल्स (एम.ए.एच.आर.पी.) द्वारा आयोजित किया गया था और 25 से 26 अगस्त, 2023 तक मॉरीशस के बालाक्लेवा में द रेवेनाला एटीट्यूड रिसोर्ट में हुआ था।

खबर भी पढ़ें: Breaking News: EPS 95 हायर पेंशन का डिमांड नोट व सहमति पत्र अपलोड हो रहा E-Sahyog में, 10 अक्टूबर आखिरी तारीख

कॉन्क्लेव का विषय था ‘भविष्य के कार्यस्थल और भविष्य के कार्यबल के लिए मानव संसाधन प्रबंधन की पुनःइंजीनियरिंग’, जो तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी और कार्य वातावरण के सामने मानव संसाधन रणनीतियों को अपनाने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है। सम्मेलन में दुनिया भर से लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: 25 किलोमीटर दूर से किसी भी स्टेशन का ले सकते हैं जनरल टिकट, यह है तरीका

डॉ. साहू की प्रस्तुति सेल की अभूतपूर्व मानव संसाधन पहल और उसके बाद की उल्लेखनीय सफलता की कहानी पर केंद्रित थी। उन्होंने इस बात पर अंतर्दृष्टि साझा की कि मानव संसाधन संचालन को अनुकूलित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) और मशीन लर्निंग का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

खबर भी पढ़ें: साउथ बिहार, टाटानगर-इतवारी, सीएसटी-हावड़ा और एलटीटी-शालीमार 22 को कैंसिल

सम्मेलन को दोनों दिन मॉरीशस के माननीय आई.टी., संचार और नवाचार मंत्री दीपक बालगोबिन और मॉरीशस की माननीय सामाजिक एकीकरण और सामाजिक सुरक्षा मंत्री फाज़िला जीवा-दौरीवू ने संबोधित किया।उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योगों के विकास की सराहना की जो प्रौद्योगिकी और मानव केंद्रित है थी। कॉन्फ्रेंस में डॉ. साहू के व्‍याखान को खूब सराहा गया।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने कब्जेदारों से खाली कराए 7 मकान, दरवाजे पर लिखा था थाना स्टाफ

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117