Suchnaji

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-देश में चल रहा ED का अंधा कानून

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-देश में चल रहा ED का अंधा कानून
  • विधायक ने कहा-ईडी ने खुद बोला है कि देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन, कार्रवाई की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में ईडी की कार्रवाई हो रही है। लगातार गिरफ्तारियां चल रही है। विपक्ष को टार्गेट करने की कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नेताओं संग खुद का का नाम चार्जशीट में शामिल करने पर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) भड़के हुए हैं।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

 ये खबर भी पढ़ें :  Digital Library Khursipar: 10 लाख ई बुक, फ्री में कीजिए UPSC, CG PSC, रेलवे, बैंक, SSC की तैयारी

गुरुवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ईडी का अंधा कानून चल रहा है। देश के कानून को नजर अंदाज करके ईडी अपना कानून चला रहा है। बिना सबूत ही कार्रवाई की जा रही है। बाद में कहा जा रहा है कि अब आप जाइए कोर्ट और वहां खुद को निर्दोश साबित कीजिए। इसी तरह ईडी खुद का अंधा कानून चला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Vidhan Sabha Chunav 2023: लगने जा रही आचार संहिता, वेबसाइट से नेताजी की फोटो हटाने का आदेश

विधायक ने कहा-मेरे खिलाफ ईडी की कार्रवाई हुई। अफवाह उड़ाई गई कि 51 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। भाजपा नेताओं ने खूब प्रसारित किया। जब हम लोगों ने ईडी को घेरा तो बताया गया कि महज 19 लाख रुपए की संपत्ति है। इसमें से 12 लाख रुपए मेरी मां द्वारा खरीदे गए मकान का है। जबकि शेष राशि मेरी सैलरी की है। ऐसे में ईडी फर्जी कार्रवाई करके परेशान करती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Production-Productivity Meeting 2023: संजीवा रेड्‌डी, रमेंद्र कुमार के बगैर 23 NJCS नेता भिड़ेंगे बोनस-एरियर पर

विधायक ने कहा-ईडी ने खुद बोला है कि देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन, कार्रवाई की जाएगी। कानून की लड़ाई है, मैं कानून से लड़ूंगा। मेरे खिलाफ खूब माहौल बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: बोकारो स्टील प्लांट ने प्रथम छमाही और सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड

23 सितंबर को लेकर कहा गया कि देवेंद्र का सब खत्म हो जाएगा। अब 25 अक्टूबर की डेट आ रही है। ईडी के जरिए ये भय पैदा करना चाहते हैं। जनता देख रही है। भिलाई की जनता बहुत जागरुक है। जनता ही भाजपा और ईडी को जवाब देगी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL दूसरी तिमाही में 600 करोड़ के मुनाफे में, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी नहीं, बोनस पर हो NJCS मीटिंग

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117