Suchnaji

CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, देखिए 16 नाम

CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस की आई पहली लिस्ट, डॉ.रमन सिंह और मो.अकबर के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, देखिए 16 नाम

– कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आप आदि पार्टियों के बाद जोगी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया है। ये 16 प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के पहले चरण में होने वाले चुनावी क्षेत्रों में दमखम दिखाएंगे। इस लिस्ट में बस्तर संभाग की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। इसमें बस्तर संभाग के कांकेर जिले की अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर सीट और कोंडागांव जिले की केशकाल सीट पर फिलहाल प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। जबकि संभाग की आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए है। हीं पहले चरण में होने वाले दुर्ग संभाग की सभी आठ सीटों के लिए प्रत्याशी फाइनल हो चुके है।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी
(BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के खिलाफ शमशुल आलम को पार्टी ने मैदान में उतार दिया है। यहां से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से सुनील केसरवानी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कवर्धा सीट से भाजपा ने छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) के फायरब्रांड नेता और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि जोगी कांग्रेस ने प्रदेश के कद्दावर नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विरुद्ध बस्तर की कोंटा सीट से देवेन्द्र तेलाम को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि कोंटा विधानसभा सीट से बीजेपी ने सोयम मुका पर ताल ठोका है।

 

कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा और हमर राज पार्टी के बाद छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में उतरी जनता कांंग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी।
कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा और हमर राज पार्टी के बाद छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में उतरी जनता कांंग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी।

 

देखिए अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट
दुर्ग संभाग के पहले चरण में होने वाले सभी आठ सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए गए है। इसमें पंडरिया से रवि चन्द्रवंशी
, कवर्धा से सुनील केसरवानी, खैरागढ़ से लक्की कुंवर नेताम, डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती, डोंगरगांव से मुकेश साहू, राजनांदगांव से शमशुल आलम, खुज्जी से विनोद पुराम, मोहलामानपुर से नागेश पुराम को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बस्तर की 12 में से आठ प्रत्याशियों को फाइनल कर दिया गया है। इसमें कोंडागांव से शंकर नेताम, नारायणपुर से बलिराम कचलाम, बस्तर से सोनसाय कश्यप, जगदलपुर से नवनीत चांद, चित्रकोट से भरत कश्यप, दंतेवाड़ा से बेला तेलाम, बीजापुर से रामधर जुर्री और कोंटा से देवेंद्र तेलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117