Suchnaji

CG Election 2023: Durg आ रहीं हैं प्रियंका गांधी, इस रैली में होंगी शामिल, जानें डिटेल

CG Election 2023: Durg आ रहीं हैं प्रियंका गांधी, इस रैली में होंगी शामिल, जानें डिटेल
  • कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के दुर्ग आगमन की तैयारी की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की लीडर, कांग्रेस की महासचिव और छत्तीसगढ़ में पार्टी की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी वाड्रा छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वे यहां दुर्ग आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में एक बड़ी रैली में शामिल होंगी।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : इमरान प्रतापगढ़ी: छत्तीसगढ़ में शिक्षा पर 9 साल में 3 करोड़ खर्च, इस बार 50 लाख खर्च का लक्ष्य

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को दुर्ग आ सकती है। वे यहां मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की नामांकन रैली में शामिल होने वाली है। इस दौरान दुर्ग जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: पहले फेस में 07 नवंबर को 20 सीट पर वोटिंग, इतने कैंडिडेट ने खरीदा नामांकन फॉर्म, पढ़ें

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के दुर्ग आगमन की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर बड़े नेताओं से लेकर पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों की लगातार बैठकें भी आयोजित की जा रही है। साथ ही प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस पर जूम मीटिंग, संजीवा रेड्‌डी ने डीपी का खटखटाया दरवाजा, हड़ताल की आई बात

ये प्रत्याशी जमा करेंगे नामांकन फॉर्म

प्रियंका गांधी दुर्ग में जिले के सभी छह कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगी। इस दौरान प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री (CM) और पाटन के प्रत्याशी भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के वर्तमान गृहमंत्री और दुर्ग ग्रामीण के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा, वैशाली नगर के प्रत्याशी कांग्रेस मुकेश चंद्राकर, अहिवारा के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे और भिलाई नगर के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों के नामांकन रैली के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: रमन सिंह कार नहीं, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख का कर्ज भी, पढ़िए भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के पास कितना है सोना-पैसा

शेड्लूय का सभी कर रहे इंतेजार

प्रदेश में आदर्श आचार सहिता लगने के कारण तमाम प्रशासनिक मशीनरी चुनाव आयोग के अधीन आ चुका है। ऐसे में कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी की रैली, कार्यक्रम और जनसभा के साथ ही तमाम शेड्लूय के लिए पार्टी और जिला प्रशासन आयोग से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा का मिनट टू मिनट का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: ऐन चुनाव के वक्त प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़िया पार्टी’ का गठन, 90 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117