Suchnaji

प्रगति यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र की विश्वास यात्रा शुरू

प्रगति यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र की विश्वास यात्रा शुरू
  • सेक्टर 9 हनुमान मंदिर से शुरू होगी विश्वास यात्रा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) लगातार जनता से जुड़े हैं और उनके संपर्क है। कांग्रेस का कहना है कि वे पहले विधायक हैं, जो लगातार जनता से मिलते है। लोगों के वार्ड में जनता के बीच जाकर लोगों के घर-घर जाकर लोगों का हालचाल पूछते है और समस्याओं का समाधान करते हैं।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP की चौथी लिस्ट जारी, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के खिलाफ भी कैंडिडेट, पढ़ें खबर

विधायक बनने के पहले महापौर के कार्यकाल से विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) लगातार भिलाई की भलाई और जनता की सेवा में लगे हैं। इस 5 साल के विश्वास, इस 5 साल के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए अब विधायक 25 अक्टूबर शाम 5 बजे हनुमान मंदिर सेक्टर 9 से विश्वास यात्रा की शुरूआत की।

ये खबर भी पढ़ें : देवेन्द्र यादव ने भरा नामांकन, BSP कर्मचारियों के बोनस, 50 ग्राम सोना पर BJP-BMS को लपेटा

विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) ने इसके यात्रा के संबंध में बताते हुए कहा कि 5 साल उन्होंने जनता की सेवा। इस सेवा के बीच जनता से जो प्रेम संबंध, जो अटूट रिश्ता बना है। इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए वे यात्रा कर रहे हैं। आप को बता दे कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: पहले फेस में 07 नवंबर को 20 सीट पर वोटिंग, इतने कैंडिडेट ने खरीदा नामांकन फॉर्म, पढ़ें

इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम (Online Medium) से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सब के बाद अब प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है। 19 अगस्त से 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा की थी। इसके बाद अब विश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में तमाम विधायकों का कटा टिकट, जानें किसे, कहां से मिला मौका

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117