Suchnaji

Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग
  • भिलाई नगर में 12वें राउंड की काउंटिंग के बाद वर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव को 54405 वोट मिले है। जबकि उनके विरोधी और भाजपा उम्मीदवार प्रेम प्रकाश पाण्डेय को यहां से 53141 वोट मिले है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। इसमें सबसे हाईप्रोपाइल सीट पाटन से मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल चुनाव जीत चुके है। 17वें राउंट के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कुल 94 हजार आठ सौ 47 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी विजय बघेल को 75 हजार तीन सौ चार वोट मिले है। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कुल 19 हजार पांच सौ 43 वोटों से जीत हासिल की है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : Assembly Election Result 2023: सीएम भूपेश बघेल 16145 वोटों से आगे, पढ़िए दुर्ग जिले का रिजल्ट

भिलाई नगर में 12वें राउंड की काउंटिंग के बाद वर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव को 54405 वोट मिले है। जबकि उनके विरोधी और भाजपा उम्मीदवार प्रेम प्रकाश पाण्डेय को यहां से 53141 वोट मिले है। यहां से देवेन्द्र यादव ने 1293 वोट से चुनाव जीत चुके है। वहीं, यहां रिकाउंटिंग की जा रही है। अब पुन: क्या स्थिति निर्मित होगी, इसे देखना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

जिले में स्थित प्रदेश की दूसरे सबसे महत्वपूर्ण सीट दुर्ग ग्रामीण से 15वें राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कुल 63 हजार चार सौ 84 वोट मिले है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को 78 हजार पांच सौ 76 वोट मिले। यहां गृहमंत्री करीब 15 हजार 92 वोटों से पीछे चल रहे है। यहां उनके विरोधी ललित चन्द्राकर निर्णायक बढ़त पा चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Result Breaking: 2018 में रिकॉर्ड 59 हजार वोटों से जीतने वाले मो.अकबर 39 हजार वोट से पिछड़े, हार के करीब

इन्हें मिला इतना वोट

वैशाली नगर: आखिरी राउंड में मुकेश चंद्राकर को 57847 और रिकेश सेन को 97693 मत मिले। 39756 वोट से रिकेश सेन जीत गए हैं।
अहिवारा: डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को 96717 मत मिले। निर्मल कोसरे को 71454 मत मिले। 25263 वोट से भाजपा चुनाव जीत गई।
दुर्ग शहर: 12वें राउंड में अरुण वोरा को 37164 और गजेंद्र यादव को 77512 वोट मिले।

ये खबर भी पढ़ें : Steel और Elections: पूर्व इस्पात मंत्री तोमर, पूर्व इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय जीते, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय बघेल के खाते में हार

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117