Suchnaji

Digital Life Certificate: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने दी जानकारी

Digital Life Certificate: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने दी जानकारी
  • मोबाइल फोन का उपयोग करके फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से डीएलसी जमा करने का नया मोड लॉन्च किया गया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। 2014 में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र योजना के आरंभ होने के बाद से इसके अंतर्गत जारी किए गए प्रमाणपत्रों की कुल संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध है। डीएलसी का विवरण सार्वजनिक किया गया है। सरकार की तरफ से विस्तृत जानकारी साझा किया गया है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

ये खबर भी पढ़ें : Friendship Cup 2023 T-20 Cricket Tournament: मध्य प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ को पहले मैच में हराया

पेंशनभोगियों के लिए योजना को और अधिक सुलभ बनाने के लिए ये कदम

-लघु संदेश सेवा (एसएमएस) और सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और  यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में लघु फिल्मों के माध्यम से समुचित प्रचार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Chairman अमरेंदु प्रकाश ने Bokaro Steel Plant में दी ये सौगात, अब करेंगे इनसे बात

-मोबाइल फोन का उपयोग करके फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से डीएलसी जमा करने का नया मोड लॉन्च किया गया।

-नवंबर, 2022 में बैंकों, पेंशनभोगी कल्याण संघों और मंत्रालयों/विभागों के समन्वय से  राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान चलाया गया, जहां पेंशनभोगियों के लिए डीएलसी जमा करने के लिए शिविर आयोजित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Rourkela Steel Plant: जल्द इंस्टॉल कीजिए Karmi Mitra App, टाउन कंप्लेंट सिस्टम शुरू

इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी सहायता ली गई।

-नवंबर 2023 के दौरान, विभाग ने पेंशन संवितरण बैंकों, मंत्रालयों /विभागों, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से 100 शहरों में 500 स्थानों को कवर करते हुए एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 का आयोजन किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भाजपा के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा, कई Chief Minister के दावेदार

इस तरह के समर्पित अभियानों ने पेंशनभोगियों को अपने घर बैठे ही आसानी से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सक्षम बनाया है।

-पेंशनभोगी जागरूकता कार्यक्रम, बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम, सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श नियमित आधार पर, ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं ताकि डीएलसी, विशेषरूप से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के बारे में सबको जानकारी दी जा सके और उसे लोकप्रिय बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Effect: भूपेश बघेल जब सीएम ही नहीं, तो सलाहकारों की क्या जरूरत, चारों का इस्तीफा

अवधि (1 अप्रैल-31 मार्च) कुल डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र कुल केंद्र सरकार के कर्मचारी
2014-2015 109751 92658
2015-2016 1315150 726102
2016-2017 5058451 1102313
2017-2018 9901542 1262258
2018-2019 8994834 1503144
2019-2020 9965509 1901710
2020-2021 9897459 1957862
2021-2022 11191451 2372562
2022-2023 14129489 4269529
2023- 28 नवंबर, 2023 11310388 3789571
AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117