Suchnaji

Chhattisgarh Cabinet: जानिए कौन है टीम विष्णु के नौ रत्न

Chhattisgarh Cabinet: जानिए कौन है टीम विष्णु के नौ रत्न
  • बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार चुनाव जीते है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) की टीम में नौ रत्न यानी नौ MLA को मंत्री बना दिया गया है। जल्द ही विभागीय पोर्टफोलियो तय हो जाएगा। इसमें अनुभवी नेताओं से लेकर नए और युवा से लेकर पहली बार विधायक बने जनप्रतिनिधियों को मंत्री बनाकर जबरदस्त तालमेट स्थापित करने का प्रयास माना जा रहा है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  World Crude Steel Production: भारत का बज रहा डंका, चीन, जापान, अमेरिका और यूरोपी देशों की पढ़िए रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) की कैबिनेट को देखे तो इसमें क्षेत्रीय समीकरण से लेकर सामाजिक तालमेल का बढ़िया समायोजन दिख रहा है। मंत्री पद की शपथ लिए नौ विधायकों में से चार अनुभवी है। इसमें राजधानी की रायपुर दक्षिण सीट से विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल सबसे प्रमुख नाम है। बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार चुनाव जीते है।

ये खबर भी पढ़ें :  डोनेट फॉर देश मुहिम से जुड़ेगा भिलाई कांग्रेस, विधायक देवेंद्र ने बढ़ाया हाथ, अब कार्यकर्ता आ रहे आपके घर

वे 15 साल लगातार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे है। इसी तरह से केदार कश्यप भी मंत्री बन चुके है। केदार कश्यप बस्तर अंचल की नारायणपुर सीट से चुनाव जीते है। वे पूर्व में विधायक और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। इसी तरह से सरगुजा संभाग की रामानुजगंज सीट से MLA बने रामविचार नेताम भी मंत्री बन चुके है। रामविचार नेता प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता है। वे तीन बार मंत्री रह चुके है। राज्यसभा में सांसद रहे है। जबकि दुर्ग संभाग की नवागढ़ सीट से जीतकर आए दयालदास बघेल भी मंत्री बन चुके है। दयालदास बघेल रमन कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP OA: यूरोलॉजी पर हेल्थ टॉक, यूरिनरी ट्रेक, किडनी, यूरेटर, ब्लैडर पर सवालों की बौछार, डॉ. अंशुमन ने दिया जवाब

इन नए चेहरों को मिला मौका

विष्णु देव साय सरकार में पांच नए MLA मंत्री बन चुके है। इसमें सबसे चर्चित नाम ओपी.चौधरी का है। ओपी.चौधरी छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रह चुके है। 13 साल प्रशासनिक सेवा में रहे है। दंतेवाड़ा और रायपुर के कलेक्टर रहे है। 2018 में राजधानी की कलेक्टरी छोड़कर भाजपा का दामन थामे थे। साल 2018 में खरसिया से अपना पहला चुनाव लड़े थे। 2023 में रायगढ़ से टिकट मिली और पहली बार विधायक बने।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh News: विधायक निधि का 118.80 करोड़ जारी, पढ़िए आपके क्षेत्र को कितना मिला बजट में

सबसे चौकाने वाला नाम लक्ष्मी राजवाड़े का है। लक्ष्मी सिर्फ 31 साल की है। सूरजपुर जिले की भटगांव सीट से कांग्रेस के बड़े चेहरे परसनाथ राजवाड़े को पराजित कर विधायक बनी है। विष्णु कैबिनेट की एकमात्र महिला सदस्य होंगी।

सरगुजा की ही मनेन्द्रगढ़ सीट से विधायक बने श्याम बिहारी जयसवाल और रायपुर संभाग की बलौदाबाजार सीट से MLA बने टंकराम वर्मा कैबिनेट में नए चेहरे है, जिन्हें विष्णु देव साय मंत्री मंडल में स्थान मिल चुका है।

ये खबर भी पढ़ें :  World Crude Steel Production: भारत का बज रहा डंका, चीन, जापान, अमेरिका और यूरोपी देशों की पढ़िए रिपोर्ट

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117