Suchnaji

Bokaro Steel Plant के कोक ओवन में मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Bokaro Steel Plant के कोक ओवन में मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से दुखद खबर है। मजदूर की मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Durgapur Steel Plant एक्सीडेंट में झुलसे 1 और कर्मी की मौत, CGM-DSO सस्पेंड, पर गुस्सा शांत नहीं

कोक ओवन में कार्यरत ठेका मजदूर अशोक कुमार महतो कार्य करने के दौरान दुर्घटना के शिकार हो  गए।  उनका  पार्थिव शरीर OHS  प्लांट में रखा गया है।

मृतक बीएसएल के कोक ओवन विभाग मे “कोल हैंडिलिंग” में का काम करता था। सूचना मिली है कि जब यह काम के दौरान इसको असहज महसूस हुआ तो यह अपने रेस्ट रूम में आ गया, जहां बहुत बेचैनी होने पर वह बेहोशी की हालत में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Chapter of Cost Accountants: बजट, ऑडिट असेसमेंट, अप्रत्यक्ष करों में कारण बताओ नोटिस, इंडस्ट्री और AI पर महामंथन

हालत बिगड़ती देख साथी कर्मचारी मजदूर को Plant Medical लेकर गए। जहां पहुंचने से पहले ही इसकी मृत्यु हो गई।

इंज्युरी की बात सामने नहीं आ रही है। अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर, इंज्युरी फॉर्म भरा जाएगा तभी आश्रित को नौकरी का रास्ता साफ हो सकेगा। मृतक मजदूर एमके कंस्ट्रक्शन का ठेका मजदूर बताया जा रहा है। कोक हैंडलिंग के जॉब में थे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Durgapur Steel Plant एक्सीडेंट में झुलसे 1 और कर्मी की मौत, CGM-DSO सस्पेंड, पर गुस्सा शांत नहीं

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117