Suchnaji

Bokaro Steel Plant से 12 अधिकारी और 48 कर्मचारियों की विदाई, हाथों में आया ये…

Bokaro Steel Plant से 12 अधिकारी और 48 कर्मचारियों की विदाई, हाथों में आया ये…
  • सेवानिवृत्त कर्मियों को अंतिम निपटारा, मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर। मई में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPF Accumulations पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) प्रत्युष हरिशचन्द्र शर्मा (Chief General Manager (Projects) Pratyush Harischandra Sharma) उपस्थित थे। समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (एच आर) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग: एरियर, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एग्रीमेंट ड्राफ्ट, ग्रेड पर फोकस, दिल्ली में डटे नेताजी

मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) प्रत्युष हरिशचन्द्र शर्मा (Chief General Manager (Projects) Pratyush Harischandra Sharma) ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए।

मई 2024 में बी.एस.एल. से कुल 12 अधिशासी तथा 48 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी-सहायक महाप्रबंधक (एच आर) ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 Exam: 362 कर्मचारियों को नहीं बनना है BSP, RSP, BSL, DSP, ISP में जूनियर आफिसर, छोड़ा एग्जाम

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117