Suchnaji

Lok Sabha Elections 2024: बनारसियों पर फिर लगा कम वोटिंग का दाग, 3.17% घटा वोट, एक्जिट पोल में मोदी की जीत

Lok Sabha Elections 2024: बनारसियों पर फिर लगा कम वोटिंग का दाग, 3.17% घटा वोट, एक्जिट पोल में मोदी की जीत
  • बनारस संसदीय सीट पिछले 3 बार से सुर्खियों में है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत रहे हैं, ऐसा दावा एक्जिट पोल के नतीजे कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के आखिरी चरण का मतदान पूरा हो गया है। 4 जून को रिजल्ट आएगा। इससे पहले एक्जिट पोल ने भाजपा का चेहरा खिला दिया है, जबकि इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगने का दावा किया जा रहा है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट

बनारस संसदीय सीट पिछले 3 बार से सुर्खियों में है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत रहे हैं, ऐसा दावा एक्जिट पोल के नतीजे कर रहे हैं। लेकिन, आपको 4 जून तक इंतजार करना होगा।

पिछली बार वाराणसी में 59.52 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 3.17 प्रतिशत वोट घट गया है। यह निश्चित रूप से बीजेपी के लिए तनाव देने वाला हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट

भाजपा जीत का दावा कर रही है। इनकी बातों पर यकीन किया जाए तो जीत की मार्जिंग घट सकती है। सेवापुरी विधानसभा सीट पर 60.93% और रोहनिया क्षेत्र में 58.77% मतदान हुआ है। यह वाराणसी संसदीय क्षेत्र की दो सीटों पर सर्वाधिक मतदान वाला आंकड़ा है।

वहीं, पिछले बार की तुलना में शहर दक्षिणी, उत्तरी और कैंट में वोट प्रतिशत औंधे मुंह गिरा। शहरी बेल्ट में मतदान कम होने का भी नुकसान भाजपा की मार्जिंग को घटा सकता है।

बता दें कि शहर दक्षिणी में 57.7%, उत्तरी में 54.55% और कैंट विधानसभा सीट पर 51.47% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदान प्रतिशत रिवाइज किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि कितने प्रतिशत वोट बढ़ता है या नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट

जानिए साल 1952 से अब तक के वाराणसी में हुए मतदान के आंकड़े

1952 45.19
1957 62.67
1962 63.20
1967 56.8
1971 55.48
1977 55.83
1980 53.66
1984 54.94
1989 42.64
1991 44.79
1996 47.18
1998 44.36
1999 45.02
2004 48.15
2009 46.27
2014 58.35
2019 59.52
2024 56.35

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS: नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते की कॉपी को बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने किया आग के हवाले

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117