Suchnaji

बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल स्थगित

बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल स्थगित
  • सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में 9 तारीख को त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वह वार्ता विफल हो गया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में 11 जुलाई को ठेका मजदूरों की हड़ताल होनी थी। इससे एक दिन पहले इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू की ओर से कुर्मी गेट के समक्ष ठेका मजदूरों के बड़ी सभा की और हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज

इडी बिल्डिंग के समक्ष ठेका मजदूरों का जुझारू प्रदर्शन किया गया। मजदूर सभा की अध्यक्षता ठेका मजदूर महेश प्रसाद सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीडी प्रसाद ने कहा मेडिकल जांच (Medical Checkup) के नाम पर बोकारो प्रबंधन ठेका मजदूरों को काम से बाहर निकालना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

11 तारीख के हड़ताल के लिए जय झारखंड मजदूर समाज (Jai Jharkhand Mazdoor Samaj) और अन्य दो यूनियन हड़ताल नोटिस दिया था। इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू ठेका मजदूर के हड़ताल को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर मजदूरों को संगठित करने का काम किया था।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में 9 तारीख को त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वह वार्ता विफल हो गया था। लेकिन आज कुछ यूनियन अलग से प्रबंधन से बात कर ठेका मजदूर हड़ताल को वापस कर लिया। इन यूनियनों ने ठेका मजदूर के पीठ में छूरा भोपने का काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें रथयात्रा महोत्सव अपडेट: महाप्रभु का अब नए भेष में दर्शन, ओडिसी नृत्य ने लूटी वाहवाही

सीटू इसकी कड़ी निंदा करता है। जानबूझकर इस मीटिंग से सीटू यूनियन को बाहर रखा गया क्योंकि सीटू के रहने के बाद मजदूर के खिलाफ फैसला लेना संभव नहीं था। मजदूर को बांटने का कोशिश प्रबंधन कुछ यूनियन के साथ मिलकर किया है। इस साजिश को सीटू सफल नहीं होने देगा इसलिए स्थिति को देखते हुए मजदूरों के एकता को बनाए रखने के लिए 11 जून की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय सीटू ने लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 में महाप्रभु का राज राजेश्वरी भेष में दर्शन

जल्द ही इन सभी मांगों पर हमारी यूनियन ठेका मजदूरों के बीच अभियान चलाएगा और एक मजबूत ठीका मजदूर आंदोलन खड़ा करेगा। मजदूरों के साथ धोखा करने वाले यूनियन को ठेका मजदूर कभी भी माफ नहीं करेगा।

सभा को संगठन सचिव आर के गोरांई, आरआरएन सिंह, सुरेश साव, बृजमोहन प्रसाद, मोतीलाल मांझी ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें Latest Vacancy 2024: Indian Army में अफसर बनने का मौका, बिना एग्जाम के सलेक्शन, पढ़ें डिटेल

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117