- बीएसएल के एचएमएस में शाम को हादसा हुआ है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हादसा हो गया है। हॉट स्ट्रिप मिल-एचएसएम (Hot Strip mill) में एक मजदूर की अंगुली क्रेन के पुली और रोप में फंस गई। गंभीर रूप से जख्म हुआ। प्राथमिक उपचार प्लांट मेडकल में किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 6 अगस्त तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाओं को मौका
क्रेन के हुक से फंसी अंगुली को छुड़ाने में करीब आधे घंटे से अधिक का समय लगा। कर्मचारी-अधिकारी सभी जुटे रहे। एंगल काटकर किसी तरह हाथ को फ्री किया गया, तब तक दो अंगुली खून से लथपथ हो चुकी थी। अंगुली में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
रानी पोखर का रहने वाला 40 वर्षीय राजू यादव शाम करीब 5 बजे हादसे की चपेट में आ गया। क्रेन रोप व हुक मेंटेनेंस के दौरान BSL के HSM में कॉन्ट्रैक्ट वॉर्कर की अंगुली क्रेन के पुली और रोप के बीच में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद रोप काट कर हाथ बाहर निकाला गया।
ये खबर भी पढ़ें: इस्पात-भारी उद्योग मंत्री HD Kumaraswamy क्या बोल गए बजट पर, पढ़िए
मैकेनिकल मेंटेनेंस (Mechanical Maintenance) का काम करने के दौरान हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है। दो अंगुली फंसी थी। हाथ को छुड़ाने के लिए पहले एंगल काटा गया तो इससे और प्रेशर बढ़ गया। मजदूर दर्द से चीख उठा। इसके बाद दूसरा एंगल काटकर किसी तरह हाथ बाहर निकाला गया।
ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणाओं से RINL गदगद, CMD Atul Bhatt बोले-स्टील सेक्टर के अच्छे दिन