Suchnaji

MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर के विधायक (MLA) देवेन्द्र यादव और अन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

Signature campaign launched against arrest of MLA Devendra Yadav and others

ये खबर भी पढ़ें: आज राधा अष्टमी, भिलाई के अक्षय पात्र में भव्य, दिव्य और नव्य महोत्सव की तैयारी पूरी

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में विधायक देवेन्द्र यादव की द्वेषपूर्ण गिरफ्तारी और राजनीति षड्यंत्र के खिलाफ सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

Signature campaign launched against arrest of MLA Devendra Yadav and others

ये खबर भी पढ़ें: Big News : शिवनाथ नदी में बाढ़ की प्रमुख वजह, बारिश से कहीं ज्यादा इस कारण बढ़ रहा जलस्तर

भिलाई के सुपेला स्थित गदा चौक पर 16 सितंबर को अभियान चलाया गया। युवा कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की भ्रष्ट सरकार है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देवेन्द्र यादव को शीघ्र ही रिहा नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन किया जाएग। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विष्णुदेव साय सरकार की होगी।

Signature campaign launched against arrest of MLA Devendra Yadav and others

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING : शिवनाथ में बाढ़, Durg City तक पहुंचा नदी पानी

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया। भिलाई और वैशालीनगर के युवाओं ने इस अभियान में सहभागिता दी। अपने हस्ताक्षर से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और निर्दोषों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई।

Signature campaign launched against arrest of MLA Devendra Yadav and others

ये खबर भी पढ़ें: डेंगू, मलेरिया, डायरिया, स्वाइन फ्लू का प्रकोप, रोकथाम के लिए दुर्ग के 215 गांव के हैंडपंप का किया क्लोरीनेशन

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि MLA देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता और ख्याति से कुंठित होकर BJP सरकार ने उन्हें बलौदाबाजार मामले में जबरदस्ती फंसा कर जेल में डाल दिया हैं। इससे भिलाई सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के युवाओं में काफी आक्रोश व्याप्त हैं।

Signature campaign launched against arrest of MLA Devendra Yadav and others

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग के युवाओं के लिए ऐसी खास ट्रेनिंग, रहना-खाना फ्री, प्लस ट्रेंड होकर स्टार्ट करिए जॉब और बिजनेस

हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रमुख रूप से आमिर सिद्दीकी, आदित्य सिंह, जुल्फिकार सिद्दीकी, इमाम खान, अमन साव, अफरोज खान, सौरभ मिश्रा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, गुरलिन सिंह, मनीष तिवारी, फराज अहमद, आदिल राज, मोनू दोसांझ, निर्मल सिंह धारीवाल, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव, इंद्रजीत सिंह, सोहैल खान, चिरंजीव सिंह, जसमीत सिंह, लक्की साहू, साय किरण, एकांत साहू, भास्कर दुबे, प्रिंस दोसांझ, अमन रेखी, रौनक भाटिया, प्रशांत चौधरी, सतनाम सिंह, डब्लू यादव, राम यादव, आसिफ खान, करण रेखि, अशफाक अंसारी, हनी अंबाडे, वासु पांडे, संगम यादव, सलाम अंसारी, आशु, शिवम राजपूत, सम्यक, सुधांशु, दीपक जांगड़े, आर्यन, रवि, बॉबी, अमृत, संतोष के साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिला विकास सहकारी समिति की जरूरी मीटिंग, लिए गए महत्वपूर्ण बैठक

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117