Suchnaji

महिला सदस्य ऐसा करें तो आसानी से निकलेगा PF

महिला सदस्य ऐसा करें तो आसानी से निकलेगा PF

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ज्वॉइंट डिक्लरेशन से माता-पिता के नाम, रिश्ते और वैवाहिक स्थिति में परिवर्तन के बारे में आज @Suchnaji.com News पर विस्तार से बात की जाएगी।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: कॉमरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि

आज हम आपको आपके माता-पिता के नाम, रिलेशनशिप के साथ-साथ आपके मैरिटल स्टेटस में करेक्शन के बारे में बताएंगे।

अगर आप अपने माता-पिता के नाम में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके कुछ डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे। चेंजेस करने के लिए मान्य दस्तावेजों अर्थात् प्रमाणों की सूची को गहनता से देख लें। इसके बाद लागू करें।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : भिलाई में चला बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखिए कहां हुई कार्रवाई

माता-पिता के नाम में चेंज की दो श्रेणियां होती है। इसमें पहला है मेजर और दूसरा है माइनर।

मेजर चेंज के लिए आपको बताए गए डॉक्यूमेंट्स में से तीन डॉक्यूमेंट और माइनर चेंज के लिए दो डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर कल्याण कॉलेज में बड़ा कार्यक्रम, विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, प्राचार्य, उप प्राचार्य और विभागाध्यक्षों ने बांधा समा

माइनर चेंजेस (Minor Changes) वह होंगे जहां दो से ज्यादा अक्षर बदलते हैं और नाम का उच्चारण भी बदल जाता है। या फिर यदि आप पहली बार नाम दर्ज करवा रहे हैं या यदि नाम में विस्तार हो रहा है यानी कुछ जोड़ा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय कैबिनेट ने दी ‘मिशन मौसम को मंजूरी, जानें क्या है

माइनर चेंजेस (Minor Changes) वे होंगे जहां दो या दो से कम अक्षर बदलते हैं और नाम का उच्चारण नहीं बदलता है। या यदि नाम से पहले श्री, डॉक्टर, श्रीमती, मिस जैसे शब्दों को हटाना है।

मैरिटल स्टेट में चेंजेस (Marital Status Changes) करने के लिए मान्य दस्तावेजों अर्थात् प्रमाणों की लिस्ट देख लीजिए। मेजर चेंजेस के लिए इनमें से कोई तीन और माइनर के लिए दो डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking: माइंस में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

अब देखते है मैरिटल स्टेटस में चेंज के लिए मेजर और माइनर चेंज क्या है।

अगर मैरिटल स्टेटस में कोई परिवर्तन सदस्य की मृत्यु के बाद करवाना है तो वो मेजर चेंज होगा। बाकी सभी मामलों में माइनर चेंज होगा। ध्यान रखें कि मैरिटल स्टेटस को छोड़कर बाकी सभी बदलाव आप अपनी पूरी सर्विस में सिर्फ एक बार करवा सकते है। मैरिटल स्टेट में दो बार बदलाव की अनुमति है। इन सभी चेंजेस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जानने के लिए कृपया ज्वॉइंट डिक्लरेशन पर विस्तृत जानकारी एकत्रित कर लें।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो न्यूज : मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम को इंटरनेशनल लेवल पर करें तैयार, पीटर थंगराज की प्रतिमा लगाने BAKS की मांग

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117