Suchnaji

ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 8 साल का संघर्ष, नेताओं का चक्कर, पीएम मोदी भी नहीं कर सके फैसला, अब चलो मुंबई…

ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 8 साल का संघर्ष, नेताओं का चक्कर, पीएम मोदी भी नहीं कर सके फैसला, अब चलो मुंबई…
  • अशोक राउत बोले-अपने लिए आवाज उठाएं। हमारी आवाज कोई और नहीं उठाएगा।
  • सरकार से मांग करने के लिए सबको आना जरूरी है। बिल्कुल आलस मत कीजिए।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) का आंदोलन जारी है। ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) 7500 रुपए की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार पर पेंशनभोगी भड़के हुए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले फैसला करने की चेतावनी दी गई थी, जिस पर अमल न होने से मुंबई में 1 अक्टूबर को बड़ी रैली होने जा रही है। इसमें कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: SAIL 52 Annual General Meeting: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शेयरधारकों से कही ये बात

ईपीएस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति (EPS 95 Pensioners National Struggle Committee) के अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। संदेश के माध्यम से 1 अक्टूबर को सभी पेंशनभोगी को मुंबई पहुंचने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Employment Linked Incentive: ईपीएफओ से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

सरकार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अशोक राउत ने कहा-आठ साल का संघर्ष है। नेताओं के पीछे-पीछे घूम रहे हैं। लाखों लोग आंदोलन कर रहे हैं। अब तक कोई परिणाम नहीं आया है। पीएम, वित्त मंत्री, श्रम मंत्री, सचिव तक बैठक हो चुकी है। अब तक कोई नतीजा नहीं निकला।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: सीआरएम-III ने 11 घंटे में 42 वैगन डिस्पैच का बनाया नया रिकॉर्ड

हमने कहा था कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव से पहले कोई परिणाम नहीं निकलता है तो इसके परिणाम विपरित होंगे। अब हम लोग अपने लिए लड़ाई लड़ेंगे, किसी पार्टी के लिए नहीं। इसके लिए 1 अक्टूबर को मुंबई के आजाद मैदान में सुबह 11 बजे एक बड़ी आमसभा होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

अभी नहीं तो कभी नहीं…

इस सभा में हम अपना निर्णय तय करेंगे कि हम आगे क्या करेंगे। अपनी पत्नी और पति को लेकर आइए। अपने लिए आवाज उठाएं। हमारी आवाज कोई और नहीं उठाएगा। सरकार से मांग करने के लिए सबको आना जरूरी है। बिल्कुल आलस मत कीजिए। अभी नहीं तो कभी नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

वोट बैंक के रूप में भी पेंशनभोगी

दूसरी ओर सोशल मीडिया (Social Media) पर मुंबई में होने जा रही आमसभा के लिए प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। पेंशनभोगियों (Pensioners) ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, महाराष्ट्र और हरियाणा की सियासत में भी हड़कंप मचा हुआ है। वोट बैंक के हिसाब से बात करें तो पेंशनभोगियों की काफी मजबूत दखल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: 23 हजार नहीं, चाहिए 1 लाख 87 हजार 352 रुपए बोनस, सीने पर लगा काला बिल्ला, 28 को जलेगी मशाल

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117