Suchnaji

एनएमडीसी में मिल रहा 10 ग्राम तक सोने का सिक्का, घरों में खिले चेहरे

एनएमडीसी में मिल रहा 10 ग्राम तक सोने का सिक्का, घरों में खिले चेहरे
  • पात्र कर्मचारी अपना परिचय पत्र प्रस्तुत कर उपहार प्राप्त कर रहे हैं। बिना परिचय पत्र के उपहार नहीं दिया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) यानी एनएमडीसी के कर्मचारियों का चेहरा खिला हुआ है। कार्मिकों को कंपनी की तरफ से सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जा रहा है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: SAIL अधिकारियों को एक साथ मिलेगा 89 करोड़ PRP, EPS 95 हायर पेंशन पर मंत्रालय-CPFO जा रहा SEFI

Special Production Memento घरों में पहुंचना शुरू हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पात्र कर्मचारियों को पुरस्कार योजना के अनुसार सोने के सिक्कों (Memento) का वितरण शुक्रवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। पात्र कर्मचारियों को उपहार बैला-5 क्लब में प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य सेंटरों पर भी वितरण हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 8 साल का संघर्ष, नेताओं का चक्कर, पीएम मोदी भी नहीं कर सके फैसला, अब चलो मुंबई…

पात्र कर्मचारी अपना परिचय पत्र प्रस्तुत कर उपहार प्राप्त कर रहे हैं। बिना परिचय पत्र के उपहार नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को सोने का सिक्का वितरित करने का निर्णय लिया गया था, जिसका वजन क्रमशः 10 ग्राम, 07 ग्राम, 05 ग्राम एवं 03 ग्राम है। स्वर्ण सिक्का एवं पात्र राशि की अंतर की राशि (Difference Amount) यदि होगी तो वेतन से नियमानुसार कटौती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : रायपुर-भिलाई NH पर ऑयल टैंकर पल्टा, हाइवे में फैला ऑयल, गाड़ियों के पहिए थमे

जानिए सोने के सिक्का वजन और रेट

10 ग्राम सोने के सिक्के का मूल्य (सभी चार्जेस मिलाकर)-रु 74,706.93
07 ग्राम सोने के सिक्के का मूल्य (सभी चार्जेस मिलाकर)-रु 52,294.85
05 ग्राम सोने के सिक्के का मूल्य (सभी चार्जेस मिलाकर)- रु 37,353.47
03 ग्राम सोने के सिक्के का मूल्य (सभी चार्जेस मिलाकर)-रु 22,412.08

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को चाहिए 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन, EPFO, सीबीटी ट्रस्ट, केंद्र सरकार पर तिलमिलाए

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117