Suchnaji

BIG BREAKING : अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, काफी ब्लीडिंग के बाद गंभीर हालत में ICU में एडमिट, बॉलीवुड में हड़कंप

BIG BREAKING : अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, काफी ब्लीडिंग के बाद गंभीर हालत में ICU में एडमिट, बॉलीवुड में हड़कंप

सूचनाजी न्यूज, मुम्बई। इस वक्त महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र की राजधानी और मायानगरी मुम्बई में गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया। बॉलीवुड के सुपरस्टार को गोली लगने की जानकारी मिल रही है। सुपरस्टार को हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल के ICU में इलाज जारी है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL Rourkela Steel Plant में ब्लास्ट, अधिकारी समेत 6 जख्मी, आइसीयू में भर्ती

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है। यह जानकारी मिल रही है कि गोविंदा अल सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर (Licensed Revolver) साफ कर थे तभी मिस्फायर में उन्हें गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गोविंदा ने खुद अपने परिवार जनों को इसकी जानकारी दी। उन्हें परिजनों ने तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर्स गोविंदा का इलाज कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस की आग में आज धधकेंगे कर्मचारी, BAKS का भिलाई-बोकारो में मशाल जुलूस

गोविंदा को मुंबई के अंधेरी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा को सुबह एक असाइनमेंट में निकलना था। वे काफी जल्दबाजी में थे। लेकिन जाने से पहले वे रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तभी हाथ से स्लीप होने के कारण गोविंदा के पैर में गोली लग गई। उनके पैर में घुटने के नीचे और जांघ में गंभीर चोटें आई है।

ये खबर भी पढ़ें: FSNL के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल शुरू, कामकाज पूरी तरह ठप, मोदी सरकार पर उठी अंगुली

फिलहाल बताया जा रहा है कि गोविंदा खतरे से बाहर है। लेकिन हॉस्पिटल ले जाते तक काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी। दूसरी ओर पेशेंट के पैनिक (घबराहट) स्थिति में चिंताजनक हो जाती है। दूसरी ओर गोविंदा की उम्र भी 60 साल के आसपास है। फिलहाल डॉक्टर्स जांच-पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति बता पाएंगे। जबकि मुम्बई पुलिस और हॉस्पिटल की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: लीज नवीनीकरण पर बीएसपी-दुकानदारों में फिर ठनी, हाईकोर्ट और ताजा विवाद पर 29 को बैठक

हम आपको बता दें कि गोविंदा बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार होने के साथ ही शिवसेना के नेता है। बीते दिनों उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की थी। आगामी चुनावों को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सुगबुगाहटें तेज थी। क्योंकि गोविंदा को घर-घर में जाना जाता है। गोविंदा पूर्व में कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे और सांसद भी रह चुके है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन और 11 महीने के बकाया भत्ते पर BSP के पूर्व अधिकारियों की बड़ी बैठक 1 अक्टूबर को

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117