Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पूरी ताकत से बादल गरजे और बरसे, जल-जमाव, नालों में गिरी गाड़ियां, सब परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पूरी ताकत से बादल गरजे और बरसे, जल-जमाव, नालों में गिरी गाड़ियां, सब परेशान

Azmat ali 10/09/2025 1 minute read
Weather News Clouds Thundered and Rained with full force, Waterlogging Vehicles fell into Drains Everyone Troubled

बारिश ने बनाया दुर्ग शहर को तालाब। जगह-जगह पानी जमा होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। राहगीर खास परेशान नजर आए।

  • बारिश थमते ही मुस्कुराता हुआ चांद नजर आया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मौसम के बदलते करवट से शाम होते ही बारिश ने अपना रूप दिखाया। मंगलवार शाम को तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। दुर्ग-भिलाई व आसपास के इलाकों में बारिश का असर देखा गया।

बारिश ने दुर्ग शहर के कई तस्वीरों को पेश किया। कहीं पर दुकानों में पानी घुस रहा था, तो कहीं पर मकानों में पानी घुस रहा था। सड़कों पर पानी ऐसा बह रहा था जैसे मानो वह सड़कों पर नहीं बल्कि नाले और नदी में बह रहा है।

कुल मिलाकर 1 घंटे की बारिश ने दुर्ग शहर के कई इलाकों को तालाब में बदल दिया। कुछ नजारे ऐसी भी सामने आए कि लोगों को पता ही नहीं चला कि सड़क कहां है और सड़क के बगल का नाला कहां है। लोग चलते-चलते अचानक नाले में ही गिर पड़े। यह सब कुल मिलाकर एक दिन का एक घंटे में हुई बारिश का नजारा था।

अब के बादल गरजे भी और बरसे भी

यह कहावत बहुत मशहूर है कि गरजने वाले बादल बरसते नहीं है। किंतु दो दिनों से भिलाई और दुर्ग में जो नजर आ रहा है, उससे पता चलता है कि बादल गरज भी रहे हैं और ताकत के साथ बरस भी रहे हैं। गरज ऐसी की सिरहन पैदा हो जाए और बारिश ऐसी की शहर तालाब नजर आए। इस बार बदल गरजे भी और बरसे भी।

बारिश थमते ही आसमान में मुस्कुराया चांद

बारिश थमते ही आसमान में मुस्कुराता हुआ चांद नजर आया। मानो कह रहा है कि एक बारिश में ही जो अफरा तफरी मच गई है, उसके जिम्मेदार हम नहीं बल्कि केवल और केवल तुम हो। जो ना केवल मिट्टी वाले जमीन को खत्म करके चारों तरफ सीमेंट के फर्श पेवर ब्लॉक और न जाने क्या-क्या कर दिए हो।

बल्कि, जो थोड़ा बहुत पानी निकालने के लिए नालियां बनी हुई है, उसमें भी कचरा भरकर उसे जाम कर दिए हो। क्योंकि आसमान तो हमेशा से ऐसा ही बरसता है। किंतु धीरे-धीरे जमीन के अंदर पानी जाने का रास्ता बंद कर दिए हो, जिसके कारण तुम्हारे लिए यह आफत पैदा हो रही है।

हर साल आती है बारिश, किंतु जनप्रतिनिधि आते हैं 5 साल में एक बार

बारिश में फंसे लोगों को अचानक जनप्रतिनिधि याद आ गए और चुटकी लेते हुए कहने लगे कि बारिश तो हर साल आती है। और हम कभी ना कभी बारिश के चपेट में इसी तरह आ जाते हैं, किंतु इसे ठीक करने एवं शहर को अच्छा बनाने का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि 5 साल में एक बार आते हैं। अबकी बार आएंगे तो उनसे जरूर पूछेंगे कि बड़ी-बड़ी समस्याओं को छोड़िए। हमारे रोजमर्रा के जीवन के साथ जुड़े हुए ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं का तो समाधान निकाल दीजिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ: CBT बैठक 10-11 अक्टूबर को, पेंशन पर बड़ी खबर
Next: BSP OA Election 2025: क्या 5वीं बार खड़े हैं जीत के छोर, नरेंद्र कुमार बंछोर

Related Stories

BSP Blast Furnace 6 Accident CITU inspected the Site Several Questions Raised
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Blast Furnace 6 Accident: ईडी वर्क्स की सारी मेहनत पर पानी फेर रहे निकम्मे, सेफ्टी की उड़ा रहे धज्जियां, जा रही जान

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Crane Operator Suffers Heart Attack Admitted to Sector 9 Hospital ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एक और मजदूर भिलाई स्टील प्लांट से ले गए सेक्टर 9 हॉस्पिटल, ICU में भर्ती, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Blast Furnace 6 Accident CITU inspected the Site Several Questions Raised
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Blast Furnace 6 Accident: ईडी वर्क्स की सारी मेहनत पर पानी फेर रहे निकम्मे, सेफ्टी की उड़ा रहे धज्जियां, जा रही जान

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Crane Operator Suffers Heart Attack Admitted to Sector 9 Hospital ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एक और मजदूर भिलाई स्टील प्लांट से ले गए सेक्टर 9 हॉस्पिटल, ICU में भर्ती, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.