Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सुंदरता ज्यादा जरूरी है या कर्मचारियों की सुरक्षा, झांकने नहीं आते DIC-ED, फंड न देने का आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सुंदरता ज्यादा जरूरी है या कर्मचारियों की सुरक्षा, झांकने नहीं आते DIC-ED, फंड न देने का आरोप

Azmat ali 12/09/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Is beauty more important or the safety of employees DIC-ED do not come to take a look allegation of not giving funds 1

खुर्सीपार और मुर्गा चौक की खतरनाक सड़कों की मरम्मत न होने से भड़का गुस्सा। कई बार मांग करने के बाद भी अमल नहीं हो रहा।

  • इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के नेताओं की बैठक हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक इस्पात भवन कॉफी हाउस में हुई। जिसमें मुर्गा चौक एवं खुर्सीपार गेट के खतरनाक सड़कों को सुधारने के बजाय इस्पात भवन के सामने झरना एवं कलाकृतियां बनाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। यूनियन ने इसे भिलाई प्रबंधन की संवेदनहीनता बताते हुए शीर्ष प्रबंधन के समक्ष कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया।

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने बताया कि इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें भिलाई प्रबंधन द्वारा मुर्गा चौक पर पिछले 3 महीने से बन रहे बड़े-बड़े गड्ढों की अनदेखी करते हुए इस्पात भवन के सामने झरने एवं विभिन्न कलाकृतियां लगाकर सुंदरता बढ़ाने पर ही पूरा अमला लगा देने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया यूनियन नेताओं ने कहा कि शीर्ष अधिकारी अपने कार्यालय के सामने सुंदरता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यह प्रबंधन की संवेदनहीनता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant विस्तारीकरण प्रोजेक्ट मामला पहुंचा राज्यभवन, पढ़ें राज्यपाल क्या बोले

सुंदरता के लिए फंड है तो सड़क के लिए क्यों नहीं

बैठक में यूनियन नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्या प्रबंधन के पास सिर्फ इस्पात भवन के सामने सुंदरता बढ़ाने के लिए फंड है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फंड नहीं है। मुर्गा चौक पर लगभग दो-तीन महीने से लगातार गड्ढे बन रहे हैं और इतने ही समय से इस्पात भवन के सामने टाउनशिप का अमला पूरे जोर-शोर से झरने एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाने मे लगा हुआ है।

ऐसा लग रहा है मानो यहां के लिए जितना भी फंड मांगा जाए दे दिया जाएगा। लेकिन मुर्गा चौक के सड़क बनाने के लिए फंड नहीं है। यूनियन ने कहा कि मुर्गा चौक से भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसे देखते हुए इस चौक पर कंक्रीट एवं सरिया की मोटी ढलाई करके रोड बनाया जाए।

साहब कभी-कभी मुर्गा चौक से भी आया कीजिए

बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि डायरेक्टर बंगले से निकलकर सभी बड़े अधिकारी बोरिया गेट वाली रोड से होते हुए इस्पात भवन पहुंच जाते हैं। इसलिए उन्हें मुर्गा चौक एवं खुर्सीपार गेट के गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं।

यूनियन नेता डायरेक्टर इंचार्ज व ईडी को सुझाव देंगे कि वे कभी-कभी सेंट्रल एवेन्यू से भी आया जाया करें, ताकि उन्हें मुर्गा चौक एवं सेंट्रल एवेन्यू की परेशानियां भी दिख सके। जब उनके मातहत अधिकारी जमीनी हकीकत से अवगत नहीं कराएंगे तो उन्हें खुद ही आना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव

कलाकृतियों का मुआयना करते हैं सड़कों का नहीं

बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि इस्पात भवन के सामने की कलाकृतियों का मुआयना करने बड़े अधिकारी लगातार आते हैं। लेकिन मात्र 600 मीटर दूर मुर्गा चौक पर बने गड्ढों को देखने कोई नहीं आता है। यही कारण है कि बड़े अधिकारियों को जमीनी हकीकत का पता नहीं चलती।

बोरिया गेट पर अभी भी खड़े रहते हैं भारी वाहन
बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन के लगातार प्रयास के बाद भी बोरिया गेट के सामने सड़क पर ही भारी वाहन लगातार खड़े रहते हैं, जिससे ड्यूटी आने जाने वालों को परेशानी होती है। इस समस्या से कर्मचारियों को अभी तक छुटकारा नहीं मिल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर

सुंदरता बढ़ाने में कितना खर्च हुआ एवं सड़क बनाने में कितना होगा खर्च, पूछेगा यूनियन

बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि हम सुंदरता बढ़ाने के विरोधी नहीं है। लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता में रखी जानी चाहिए।
प्रबंधन के साथ होने वाली अगली बैठक में यह पूछा जाएगा कि इस्पात भवन के सामने सुंदरता बढ़ाने के लिए कितना खर्च हुआ एवं मुर्गा चौक पर सड़क बनाने में कितना खर्च लगेगा, क्योंकि टाउनशिप के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनाने के लिए प्रबंधन फंड नहीं दे रहा है।

बैठक में इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, केवेंद्र सुंदर, एटक से विनोद कुमार सोनी, एचएमएस से हरिराम यादव, प्रमोद मिश्रा, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी व लोईमू से सुरेंद्र मोहंती शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों के राष्ट्रीय मंच से Corporate-सांप्रदायिक गठजोड़ के खिलाफ प्रस्ताव पारित, सरकार पर गुस्सा
Next: Bokaro Steel Plant: पूर्व सीएम अर्जुन मुण्डा ने इस्पात मंत्री से बीएसएल विस्तारीकरण पर की बात

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.