सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) एक हिंदी डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म है, जहां स्टील उद्योग, स्टील कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक गतिविधियों, श्रमिक संगठनों, वेतन-भत्तों, प्रमोशन, पेंशन, भर्ती, मानव संसाधन, रेलवे, कोल इंडिया और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
सूचनाजी.कॉम की खास पहचान स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और उसके प्रमुख स्टील प्लांट्स से जुड़ी खबरों के कवरेज के रूप में बनी है। भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, आईएसपी बर्नपुर और सेलम स्टील प्लांट समेत स्टील उद्योग से जुड़े विषयों को प्रमुखता से कवर किया जाता है।
हमारा प्रयास है कि पाठकों को तथ्यपरक, उपयोगी, स्पष्ट और समय पर समाचार उपलब्ध कराए जाएं। कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े वेतन, प्रमोशन, PRP, पेंशन, HR नीतियों, भर्ती, यूनियन गतिविधियों, औद्योगिक संबंधों और प्लांट से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
हमारी शुरुआत
सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) के संस्थापक और संपादक अज़मत अली ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में वाराणसी के सांध्य दैनिक समाचार पत्र गांडीव से की।
अज़मत अली ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान से Master of Journalism and Mass Communication (MJMC) की उपाधि हासिल की।
पत्रकारिता के शुरुआती दौर में ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रों को करीब से समझने और उन पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसके बाद वे हिंदुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और वाराणसी संस्करण में वर्ष 2015 तक कार्य किया।
वाराणसी में पत्रकारिता के दौरान उन्होंने रेलवे, आरटीओ, डीजल रेल इंजन कारखाना, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और बुनकर समुदाय समेत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग की।
वाराणसी से भिलाई तक पत्रकारिता का सफर
वर्ष 2015 में अज़मत अली वाराणसी से भिलाई पहुंचे और दैनिक भास्कर में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्य करते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट की खबरों को कवर करना शुरू किया।
भिलाई में पत्रकारिता के दौरान स्टील उद्योग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों पर भी काम किया।
वर्ष 2017 में उन्हें दैनिक जागरण के नईदुनिया भिलाई संस्करण में सिटी चीफ की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग के साथ-साथ न्यूज डेस्क और संपादन का भी व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।
कोरोना काल के दौरान उन्हें नईदुनिया डिजिटल, रायपुर में काम करने का अवसर मिला, जहां डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन न्यूज संचालन के क्षेत्र में अनुभव हासिल किया।
सूचनाजी.कॉम की शुरुआत
पारंपरिक प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव के बाद अज़मत अली ने सूचनाजी.कॉम न्यूज वेबसाइट की शुरुआत की।
वर्ष 2021 से सूचनाजी.कॉम का संचालन किया जा रहा है। शुरुआत से ही पोर्टल का मुख्य फोकस स्टील उद्योग और उससे जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों एवं हितधारकों तक महत्वपूर्ण और उपयोगी सूचनाएं पहुंचाने पर रहा है।
आज सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) पर स्टील उद्योग से जुड़ी खबरों के साथ-साथ कर्मचारी हित, औद्योगिक संबंध, श्रमिक संगठन, वेतन एवं भत्ते, पेंशन, प्रमोशन, भर्ती, प्लांट गतिविधियां, दुर्घटनाएं, सुरक्षा, टाउनशिप और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
हमारा संपादकीय दृष्टिकोण
सूचनाजी.कॉम का उद्देश्य केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि पाठकों को किसी विषय की पृष्ठभूमि, तथ्य और उसके प्रभाव को समझने में मदद करना भी है।
हम समाचार तैयार करते समय उपलब्ध तथ्यों, आधिकारिक सूचनाओं, दस्तावेजों, संबंधित पक्षों के बयान और अन्य विश्वसनीय स्रोतों को ध्यान में रखने का प्रयास करते हैं।
किसी व्यक्ति, कर्मचारी, अधिकारी, संस्था या संगठन पर लगाए गए आरोपों को समाचार में आरोप के रूप में ही प्रस्तुत किया जाता है। जहां संभव हो, संबंधित पक्ष का पक्ष जानने और उसे समाचार में शामिल करने का प्रयास किया जाता है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता, तथ्य और पाठकों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं।
हमारी प्राथमिकताएं
सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) पर विशेष रूप से निम्न विषयों को प्रमुखता दी जाती है:
सेल और स्टील उद्योग से जुड़ी खबरें
भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर और सेलम स्टील प्लांट
कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी खबरें
वेतन, भत्ते, DA, PRP और HR नीतियां
प्रमोशन, ट्रांसफर और भर्ती
पेंशन और कर्मचारी कल्याण
यूनियन और श्रमिक संगठन की गतिविधियां
औद्योगिक सुरक्षा और प्लांट दुर्घटनाएं
स्टील उद्योग की उत्पादन एवं व्यावसायिक गतिविधियां
टाउनशिप और स्थानीय नागरिक समस्याएं
शिक्षा एवं महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियां
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
तथ्य सुधार और पाठकों की भूमिका
पत्रकारिता एक सतत प्रक्रिया है और समाचारों में उपलब्ध जानकारी समय के साथ अपडेट हो सकती है। यदि किसी प्रकाशित समाचार में तथ्यात्मक त्रुटि या महत्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता हो, तो पाठक हमें इसकी जानकारी दे सकते हैं।
सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) प्राप्त तथ्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक होने पर समाचार में सुधार, अपडेट या स्पष्टीकरण प्रकाशित करने का प्रयास करता है।
पाठकों से प्राप्त तथ्यात्मक सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि विश्वसनीय पत्रकारिता में पाठकों का विश्वास और सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हमारा उद्देश्य
सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) का उद्देश्य स्टील उद्योग और उससे जुड़े लाखों कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पाठकों तक महत्वपूर्ण सूचनाएं सरल हिंदी में पहुंचाना है।
हम डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ आगे बढ़ते हुए ऐसी पत्रकारिता को प्राथमिकता देना चाहते हैं जो तथ्यों पर आधारित हो, पाठकों के लिए उपयोगी हो और समाज तथा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाए।
