Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में सुबह-सुबह एक्सीडेंट, मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में सुबह-सुबह एक्सीडेंट, मचा हड़कंप

14/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Accident-in-Bhilai-Steel-Plant-early-in-the-morning-created-panic

बार एंड रॉड मिल-बीआरएम में बाल-बाल बचे कार्मिक। एक्सीडेंट होने से अफरा-तफरी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया है। सुरक्षा जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी बीच हर दिन हादसे की खबर भी आ रही है।

चार दिन पूर्व यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम हादसे में मजदूर की जान चली गई। अब बार एंड रॉड मिल-बीआरएम से बड़ी खबर आ रही है। यहां क्रेन नंबर 113, शिफ्ट रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई। रूम में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।

सुबह के वक्त यह घटना से कई लोगों की जान बच गई। अन्यथा नीचे से गुजरने वाले कार्मिक भी चपेट में आ जाते। फिलहाल, कार्मिक सुरक्षित हैं। इस तरह की घटना से कार्मिकों में शहदत फैल गई है। शिफ्ट रूम में बैठे कार्मिकों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आपबीती सुनाई है।

क्रेन को ठेका मजदूर ऑपरेट कर रहा था। बीएसपी में ठेका मजदूरों से क्रेन ऑपरेट कराने को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। बावजूद, इसको नियंत्रित नहीं किया जा सका है। असुरक्षित तरीके से कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में भी इसी तरह की घटना यहां हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि मैकेनिकल शिफ्ट रूम में कर्मचारी बैठे हुए थे। अचानक से क्रेन के मैग्नेट ने बिल्डिंग को ठोकर मार दी। पल भर के लिए लगा, भूकंप आया है।

कुछ समय पाते, तब तक खिड़की का शीशा टूटकर नजरों के सामने बाहर गिर चुका था। ऊपर मंजिल पर लगा कूलर ठोकर की वजह से टूटते हुए अंदर घुस गया। कूलर लोहे के फ्रेम में होने की वजह से नीचे नहीं गिरा।

सरिया का बंडल उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। सरिया का बंडल उठाने के लिए क्रेन में मैग्नेट लगा हुआ है। यही मैग्नेट का हिस्सा बिल्डिंग से टकराया। आखिरकार यह हुआ कैसे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Safety Drawing-Painting Competition संडे मार्निंग, बच्चों को लेकर सेक्टर 8 पार्क आइए
Next: गाड़ियां चलाने के मामले में UP और महाराष्ट्र सभी राज्यों पर भारी, पढ़िए रोचक आंकड़े

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.