Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026 (Last updated: 22/09/2026) 1 minute read
Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1

विनोद की पत्नी को मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह समझ रही हैं कि जख्मी विनोद आइसीयू में भर्ती हैं। परिवार में कोहराम मचा है।

  • 10 लाख का दुर्घटना बीमा विनोद कुमार का था। परिवार को मिलेगी यह राशि।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में मेंटेनेंस के दौरान पुशर कार की चपेट में आए मजदूर विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी समाचार लिखे जाने तक मृतक की पत्नी को नहीं दी गई थी। पत्नी को यही खबर थी कि विनोद का एक्सीडेंट हो गया है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती हैं, जबकि लाश मरच्यूरी में रखी थी।

पत्नी को सदमे से बचाने के लिए परिवार वालों ने ऐसा किया। बीएसपी प्रबंधन मृतक मजदूर के आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र दे रहा है। तैयारी कर ली गई है। मृतक का भाई विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में कर्मचारी हैं। वह भिलाई पहुंच रहे हैं। उन्हीं का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

उतई के बजरंगनगर निवासी विनोद कुमार ब्लास्ट फर्नेस 6 में साईकॉन ठेका कंपनी के अधीन कार्य कर रहे थे। पुशर कार के कपलिंग में प्रॉब्लम को सही करने गए थे। मैकेनिकल मेंटेनेंस के दौरान ही पुशर कार चल दी, जिससे 48 वर्षीय विनोद खुद को संभाल नहीं सके। पहिए के चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक विनोद को 2 बेटे हैं। पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा जाएगा। परिवार की ओर से जिसका नाम प्रबंधन के सामने रखा जाएगा, उसे नौकरी मिलेगी। बड़ा बेटा नागेश स्नातक कर चुका है। 10 लाख का दुर्घटना बीमा, ईएसआइसी आदि की सुविधा आश्रित परिवार को मिलेगी। ठेकेदार की ओर से अंतिम संस्कार के लिए भी राशि दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

हाउस कीपिंग का हाल बेहाल

घटनास्थल के हालात अच्छे नहीं दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे लाइन पर साफ-सफाई नहीं थी। इतनी गंदगी थी कि पैर ही धंस जाए। इस ओर फर्नेस प्रबंधन को पहले से अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Related Stories

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.