Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेना के बाद अब PSU में One Rank-One Pension की गूंजी आवाज, मोदी जी दीजिए ध्यान…
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

सेना के बाद अब PSU में One Rank-One Pension की गूंजी आवाज, मोदी जी दीजिए ध्यान…

04/08/2024 1 minute read
After-Army_-now-the-voice-of-One-Rank-One-Pension-is-echoing-in-PSU_-Modi-ji-please-pay-attention…

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए मिल रही है,जिसे 7500 रुपए करने का आंदोलन भी जारी है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। देश की सरहद पर सेना मोर्चा संभाले हुए है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में पब्लिक सेक्टर यूनिट-पीएसयू (PSU) जुटा हुआ है। सेना में वन रैंक-वन पेंशन (1 Rank 1 Pension) लागू है। इसी तरह पीएसयू (PSU) में भी वन रैंक-वन पेंशन की आवाज उठ गई है।

ईपीएस 95 पेंशन (EPS 95 Pension) को बढ़ाने की मांग करने वालों ने पीएम (PM Modi) का ध्यान आकृष्ट कराया है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) के तहत एक सामान्य पेंशन की आवाज पेंशनभोगियों (Pensioners) ने उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें : 7500 EPS 95 Pension: मेडिकल, रेलवे, बस, हवाई यात्रा पर पेंशनभोगियों को चाहिए 50% छूट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization), केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख माडविया (Labor and Employment Minister Mansukh Mandaviya), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (EPS 95 Rashtriya Sangharsh Samiti NAC) के सामने यह मुद्दा उठाने की तैयारी है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर समान रैंक, समान पेंशन (One Rank, One Pension) को लेकर वकालत की जा रही है।

ईपीएफओ (EPFO) से न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए मिल रही है, जबकि इसको 7500 रुपए करने की मांग है। इसी बीच पेंशनर्स ने सेना के तर्ज पर पीएसूय में वन रैंक-वन पेंशन की बात छेड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: मामूली पेंशन और जीर्ण बैंक बैलेंस में बीमार जीवनसाथी की देखभाल…

जानिए इस आवाज पर पेंशनभोगियों की क्या राय है…

Anandrao Patil लिखते हैं कि जब तक मोदीजी सत्ता में है, तब तक पेंशन में बढ़ोतरी नहीं होगी। पेंशन जिंदा क्यों हैं, यही उनकी राय है? आप सिर्फ वोट दो, आप जीवीत है यह तो उनकी कृपा है ना…।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकार महिला को 1500 रुपए दे रही है। सरकार में बने रहने के लिए अब पेंशनरो की जरूरत नहीं…। ईपीएस 95 पेंशन में इजाफा भूल ही जाओ। अनशन करो या मरो कोई असर नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: मामूली पेंशन और जीर्ण बैंक बैलेंस में बीमार जीवनसाथी की देखभाल…

इधर-उधर नहीं, सीधे पीएम मोदी को लिखिए

सीएस फुले ने लिखा-ईपीएस 95 के लिए पेंशन में संशोधन समय की सख्त जरूरत है। मोदी जी इस पर गंभीरता से विचार करें। महादेव कुम्बर ने कमेंट किया कि सीएस फुले सर धोखा देने वाली सरकार है। वरिष्ठ नागरिकों को को मायूसी ही मिल रही है। कौशल उप्पल ने सुझाव दिया कि सर…कृपया सीधे पीएम मोदी को लिखें। इससे प्रभाव और दबाव पैदा होगा। मैंने ऐसा किया है और आगे भी करता रहूंगा।

सिर्फ सैनिकों के बारे में सोच रही सरकार

पेंशनर्स मदन शर्मा ने कहा-अच्छा विचार-सुझाव है। सभी को दूसरों का समर्थन करना चाहिए। अब वर्तमान सरकार को बदलने की जरूरत है जो ईपीएस सैनिकों को न्याय नहीं दे रही है। अन्य भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दे रही है। अगर सहमत हैं, तो समूह में निर्णय के बाद एकता के साथ दूसरों का समर्थन करें।

ये खबर भी पढ़ें : Exclusive News: पेंशनर्स का दावा-RTI से खुला राज हर दिन करीब 200 पेंशनभोगी की मौत, EPFO-सरकार पर गुस्सा

वित्त मंत्रालय पेंशन पर कोई फैसला नहीं ले रहा

राम नरेश भी भड़के हुए दिखे। उन्होंने लिखा-सच्चाई यह है कि वित्त मंत्रालय/भारत सरकार बढ़ी हुई ईपीएफ पेंशन पर कोई निर्णय लिए बिना ही आराम से बैठी है। लड़ाई जारी रहनी चाहिए। बसकरन सुब्रमण्यम अय्यर ने कहा-ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन में 1000 रुपये की बढ़ोतरी के बारे में सोचें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन पर श्रम मंत्री करेंगे पीएम मोदी से बात, 36 लाख पेंशनर्स पा रहे महज 1000 रुपए EPS 95 Pension…!
Next: भिलाई महिला समाज स्थापना दिवस: श्रेष्ठ क्लब का खिताब सेक्टर-8 क्लब को, नारी शक्ति ने दिखाई देशभक्ति और संस्कृति, देखिए फोटो

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.