Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में Apex Committee Meeting, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में Apex Committee Meeting, पढ़िए डिटेल

19/02/2024 1 minute read
Apex-Committee-Meeting-at-Bokaro-Steel-Plant-read-details
  • सुरक्षा प्रबंधन परामर्श असाइनमेंट (एसएमसीए) “कवच” की 10वीं शीर्ष बैठक।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (Bokaro Steel Plant BSL) में एसएमसीए कवच परियोजना के समापन पर 10वीं शीर्ष समिति की बैठक 19 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक प्रभारी आरएसपी, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी बीएसएल अतानु भौमिक ने ऑनलाइन मोड में की।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: उच्च पेंशन के कैल्कुलेशन का Coimbatore ने दिया फॉर्मूला, पढ़िए डिटेल

बैठक में अधिशासी निदेशक  (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी विभिन्न विभागों के मुख्यमहाप्रबंधक तथा अन्य वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जेके आनंद, एएसके ईएचएस इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक भी बैठक में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: कोर्ट के फैसले में छुपा है पेंशनर्स का अधिकार, कोई पकड़ नहीं पाया…

बैठक के दौरान दूसरे चरण की एसएमएस रिपोर्ट के निष्कर्षों और परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसीए कवच परियोजना के विभिन्न तत्वों की उपलब्धियों और प्रगति पर जानकारी साझा की गई जो बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन को आगे बढ़ाने में सभी के सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है।
बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधन प्रथाओं में निरंतर सुधार और नवाचार पर जोर देते हुए, संयंत्र को सुरक्षित कार्य वातावरण की ओर मार्गदर्शन करने के लिए एक फॉरवर्ड रोडमैप और सुझाव प्रस्तुत किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: कोर्ट के फैसले में छुपा है पेंशनर्स का अधिकार, कोई पकड़ नहीं पाया…

बैठक के अंत में, परियोजना के सफल समापन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों और टीमों के प्रयासों और योगदान का सम्मान करने के लिए पुरस्कारों का वितरण किया गया।

ये पुरस्कार सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन के प्रति बीएसएल सदस्यों की प्रतिबद्धता को मान्यता स्वरूप दिए गए। इस कड़ी में एआरटी आब्ज़र्वेशन के प्रति बेहतर रिस्पान्स  के लिए ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस न्यू और आरजीबीएस को पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant ने मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटेटिवनेस 2023-24 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

सी एंड सी रोलआउट योजना में सबसे अधिक संख्या में प्रतिभागियों को नामांकित करने के लिए सीओ और सीसी, ब्लास्ट फर्नेस और आरएमएचपी विभागों को सम्मानित किया गया। सिंटर प्लांट, सीआरएम III और सीओ एवं सीसी विभागों को बीआईपी रिपोर्टिंग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल के कैपिटल रिपेयर को देखने पहुंचे DIC-ED, पहली बार बदली जा रही गैस पाइपलाइन

इनके अलावा निदेशक प्रभारी बीएसएल अतानु भौमिक, अधिशासी निदेशक (संकार्य) बी. के तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सी आर महापात्रा तथा अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी को भी एएसके ईएचएस की ओर से उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में बी.के. तिवारी ने कहा कि एसएमसीए-कवच परियोजना बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और सामूहिक प्रयास द्वारा इसमें लगातार बेहतरी लाई जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीलेंदु कुमार होंगे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Crime News: भिलाई के सेक्टर 1 में युवक पर कटर से जानलेवा हमला
Next: इंटर स्टील प्लांट कबड्डी चैंपियनशिप 2024: बोकारो में भिलाई स्टील प्लांट को मिली जीत

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.