12 फरवरी हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियनें 21 जनवरी को देंगी हड़ताल नोटिस, बकाया एरियर, छंटनी, श्रम कानून पर गुस्सा
12 फरवरी 2026 की राष्ट्व्यापी हड़ताल को सफल बनाएं और एकजुट होकर संघर्षों को तेज करने की ओर आगे बढ़ने की अपील। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मोदी सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों व 4 श्रम कानून के खिलाफ एक बार फिर बीएसपी की यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई की एक बैठक इंटक कार्यालय में हुई। बैठक में केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता (लेबर कोड) के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 की अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने पर बातचीत की गई। बैठक में तय किय
- 12 फरवरी 2026 की राष्ट्व्यापी हड़ताल को सफल बनाएं और एकजुट होकर संघर्षों को तेज करने की ओर आगे बढ़ने की अपील।
बैठक में संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई ने भिलाई के समस्त स्थायी कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों से अपील किया है कि केंद्र सरकार के मेहनतकशों पर चौतरफा हमले के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देने के लिए 12 फरवरी 2026 की राष्ट्व्यापी हड़ताल को सफल बनाएं और एकजुट होकर संघर्षों को तेज करने की ओर आगे बढ़े।
बैठक में इंटक से संजय साहू, जीआर सुमन, पूनम वर्मा, शिव शंकर सिंह व गुरुदेव साहू, सीटू से टी. जोगराव, अनूप साह व केवेंद्र सुंदर, एटक से विनोद कुमार सोनी, शिवनारायण, ऐक्टू से बृजेंद्र तिवारी, रूपेश कोसरे,लोइमू से सुरेन्द्र मोहंती, देवेंद्र सोनी, प्रभाकर दाते तथा एचएमएस से ए मैथ्यू प्रमुख रूप से शामिल थे।