ईएसआई योजना में नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिक रजिस्टर
25 वर्ष की आयु तक के 7.57 लाख युवा कर्मचारियों के नए पंजीकरण ईएसआई योजना में 3.28 लाख महिला कर्मचारियों का नामांकन। नवंबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत 20,212 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर 2024 के महीने में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। नवंबर, 2024 में 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे और अधिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष
- 25 वर्ष की आयु तक के 7.57 लाख युवा कर्मचारियों के नए पंजीकरण
- ईएसआई योजना में 3.28 लाख महिला कर्मचारियों का नामांकन।
- नवंबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत 20,212 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर 2024 के महीने में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।
नवंबर, 2024 में 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे और अधिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर 2023 की तुलना में नवम्बर, 2024 में शुद्ध पंजीकरण में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वर्ष दर वर्ष तुलना
मद
नवंबर 2023
नवंबर 2024
विकास
माह के दौरान पंजीकृत नये कर्मचारियों की संख्या
15.92 लाख
16.07 लाख
0.15 लाख
आंकड़ों से यह पता चलता है कि नवम्बर माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.07 लाख कर्मचारियों में से 7.57 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्या कुल पंजीकृत कर्मचारियों का लगभग 47.11 प्रतिशत है।
पेरोल डेटा का महिला-पुरूष विश्लेषण बताता है कि नवंबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.28 लाख रहा है। इसके अलावा, नवंबर, 2024 के महीने में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।