बोकारो स्टील प्लांट के 17 अफसरों का ट्रांसफर, इन्हें अतिरिक्त प्रभार
जीएम TE-WATER SUPPLY लंबोदर उपाध्याय को जीएम इंचार्ज टीई वाटर सप्लाई के साथ अतिरिक्त प्रभार पब्लिक हेल्थ और उद्यानिकी विभाग का दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के जीएम समेत 17 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही कुछ जीएम को जीएम इंचार्ज बनाया गया है। कइयों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्लांट से लेकर बोकारो टाउनशिप (Bokaro Township) तक उलटफेर किया गया है। बीएसएल प्रबंधन (BSL Management) की ओर से ट्रांसफर ऑ
- जीएम TE-WATER SUPPLY लंबोदर उपाध्याय को जीएम इंचार्ज टीई वाटर सप्लाई के साथ अतिरिक्त प्रभार पब्लिक हेल्थ और उद्यानिकी विभाग का दिया गया है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के जीएम समेत 17 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही कुछ जीएम को जीएम इंचार्ज बनाया गया है। कइयों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्लांट से लेकर बोकारो टाउनशिप (Bokaro Township) तक उलटफेर किया गया है। बीएसएल प्रबंधन (BSL Management) की ओर से ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में 9 जनरल मैनेजर का नाम शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जीएम TE-WATER SUPPLY लंबोदर उपाध्याय को जीएम इंचार्ज टीई वाटर सप्लाई के साथ अतिरिक्त प्रभार पब्लिक हेल्थ और उद्यानिकी विभाग का दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 13800 अधिकारी-कर्मचारी और 19 हजार ठेका मजदूरों का आधार, बैंक एकाउंट नंबर मांगा पुलिस ने
जीएम टीई रेवेन्य अतिरिक्त प्रभार स्टेट आफिसर अनिल प्रकाश लाकरा को इसी विभाग का जीएम इंचार्ज बनाया गया है। एचआरसीएफ के जीएम कवितीश कुमार को जीएम टीई रेवेन्यू के साथ स्टेट आफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, जीएम टीई सिविल और टीए हॉर्टिकल्चर राजकुमार पात्रो को जीएम टीई पब्लिक हेल्थ का चार्ज दिया गया है। जीएम टीई एलएंडई और हेड ऑफ सिक्योरिटी ALOK CHAWLA को जीएम इंचार्ज बनाया गया है।
जीएम शॉप एंड फाउंड्री SUNIL KUMAR को जीएम टीए सिक्योरिटी बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे
अब इसी विभाग के जीएम इंचार्ज होंगे। जीएम टीई पब्लिक हेल्थ ANJANI KUMAR AVINASH का नया विभाग सीईडी होगा। जीएम पीपीसी एंड एससी ANUSHREE TAMBOLI का नया विभाग कांट्रेक्ट सेल नॉन वर्क्स होगा।
ये खबर भी पढ़ें: बैंक के ब्रांच मैनेजर ने सब्सिडी राशि जारी करने मांगा 15 हजार घूस, CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
ट्रांसफर लिस्ट में डीजीएम एचआर एलएंडडी राजेश कुमार का तबादला टीए एलएंडई अलॉटमेंट सेक्शन में कर दिया गया है। एजीएम लॉ प्रभात कुमार सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार स्टेट आफिसर का दिया गया है। एजीएम टीए सिक्योरिटी शशांक शेखर अब एजीएम एचआर एलएंडडी होंगे।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई
इसी तरह कांट्रेक्ट सेल नॉन वर्क्स के सीनियर मैनेजर सुष्मिता कुमारी का ट्रांसफर टीए एलआरए में कर दिया गया है। सीईडी के सीनियर मैनेजर अनुराग कुमार धीरज को टीई सिविल में भेजा गया है। सीनियर मैनेजर टीई सिविल कौशल कुमार रजवार को एचआर एलएंडडी भेज दिया गया है।
एचआर एलएंडडी के डिप्टी मैनेजर अमित कुमार मजूमदार का टीए एलएंडई अलॉटमेंट सेक्शन में तबादला किया गया है। डिप्टी मैनेजर एचआर नॉन वर्क्स, आरटीआई एंड एमआर विनोद कुमार सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार एचआर आइआर का दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे