राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे
राउरकेला इस्पात संयंत्र में सेल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (Rourkela Steel Plant) द्वारा 24 जनवरी 2024 को धूमधाम से सेल स्थापना दिवस मनाया गया। इस्पात स्टेडियम में आयोजित सेल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा थे। मुख्य अतिथि ने सेल गान के बीच सेल ध्वज फहराया और समारोह की शुरुआत के लिए गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), तरुण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), ए के बेहुरिया
- राउरकेला इस्पात संयंत्र में सेल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि ने सेल गान के बीच सेल ध्वज फहराया और समारोह की शुरुआत के लिए गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), तरुण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), ए के बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (कार्य), बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान), एमपी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा), डॉ.जयंत कुमार आचार्य, वरिष्ठ कमांडेंट (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल), रतन कुमार, तथा बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
निदेशक प्रभारी ने 5 किलोमीटर लंबी सेल पदचाल एवं दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जिसमें सेल के 2300 से अधिक कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों तथा स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेल दिवस की शपथ, ‘मैं बेहतर सेवा के लिए खुद को स्वस्थ रखूंगा’, भी सभी को, आलोक वर्मा द्वारा अंग्रेजी में, तरुण मिश्रा द्वारा हिंदी में और ए.के. बेहुरिया द्वारा ओडिया में दिलाई गई।
इस अवसर पर बोलते हुए आलोक वर्मा ने युवाओं और बुजुर्गों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने अगले वर्ष आरएसपी द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के अर्ध मैराथन की भी घोषणा की, जो एक बड़ा आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के धावकों से लेकर राज्य और यहाँ तक कि दूरदराज के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।