80वां आईआईएम स्थापना दिवस: IIM Bhilai Chapter करा रहा कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिता, जीतें पुरस्कार, आज आखिरी तारीख

IIM Bhilai Chapter की ओर से प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आमंत्रण। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय धातु संस्थान (IIM) का स्थापना दिवस हर साल 24 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष इसके स्थापना के 80वें वर्ष के अवसर पर, शीर्ष स्तर पर निर्णय लिया गया है कि इस कार्यक्रम को चैप्टर स्तर पर मनाया जाए। भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (वर्क्स) एवं अध्यक्ष IIM भिलाई चैप्टर के परामर्श से, BSP के सभी कर्मचारियों के लिए निम्न विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। “भिलाई इस्पात संयंत्र में ग्रीन स

  • IIM Bhilai Chapter की ओर से प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आमंत्रण।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय धातु संस्थान (IIM) का स्थापना दिवस हर साल 24 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष इसके स्थापना के 80वें वर्ष के अवसर पर, शीर्ष स्तर पर निर्णय लिया गया है कि इस कार्यक्रम को चैप्टर स्तर पर मनाया जाए। भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (वर्क्स) एवं अध्यक्ष IIM भिलाई चैप्टर के परामर्श से, BSP के सभी कर्मचारियों के लिए निम्न विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। “भिलाई इस्पात संयंत्र में ग्रीन स्टील पहलों में (Innovations and Renovation)” पर कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से संबंधित पहलों की प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम विवरण स्थान: HRDC (BTI) असेंबली हॉल दिनांक: 24.02.2026 समय: दोपहर 2:30 बजे से प्रारूप: निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुति प्रस्तुति अवधि: अधिकतम 10 मिनट (Strictly) जानिए पुरस्कार के बारे में विजेता प्रथम उपविजेता द्वितीय उपविजेता एक सांत्वना पुरस्कार (सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।) कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने नामांकन/प्रविष्टियाँ ईमेल द्वारा kvshankar@sail.in पर भेजें, जिसकी प्रति ed.works@sail.in को भी प्रेषित करें। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2026