दुर्ग रेंज के 9 टीआई बने DSP, आइजी के हाथों लगा स्टार, पढ़ें नाम

9 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक। आइजी दुर्ग रेंज के हाथों "पीपिंग सेरेमनी" में स्टार लगा। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। प्रमोशन का तोहफा दे दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 9 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ये खबर

  • 9 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक। आइजी दुर्ग रेंज के हाथों "पीपिंग सेरेमनी" में स्टार लगा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। प्रमोशन का तोहफा दे दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 9 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक - लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

पढ़िए प्रमोशन पाने वालों के नाम

1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद 2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद 3. संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा 4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग 5. ममता अली शर्मा जिला दुर्ग 6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग 7. नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग 8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग 9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी