BMS के एक गुट ने बनाई नई यूनियन, भिलाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक माहौर

भिलाई कर्मचारी यूनियन संयंत्र कर्मचारीयों तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता के साथ रखने के साथ ही उसके समाधान पर भी विचार रखेगा। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएमएस में गुटबाजी का असर अब दिखने लगा है। एक गुट ने अलग यूनियन बना लिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में भिलाई कर्मचारी यूनियन के नाम से एक नई यूनियन का गठन किया गया, जिसका कार्यक्षेत्र भिलाई इस्पात संयंत्र एवं जिले के समस्त इस्पात उद्योग भी रहेगा। इसके अध्यक्ष राजेश चौहान तथा महामंत्री अशोक माहौर बनाए गए। इस संबंध में एक पत्

भिलाई कर्मचारी यूनियन संयंत्र कर्मचारीयों तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता के साथ रखने के साथ ही उसके समाधान पर भी विचार रखेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएमएस में गुटबाजी का असर अब दिखने लगा है। एक गुट ने अलग यूनियन बना लिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में भिलाई कर्मचारी यूनियन के नाम से एक नई यूनियन का गठन किया गया, जिसका कार्यक्षेत्र भिलाई इस्पात संयंत्र एवं जिले के समस्त इस्पात उद्योग भी रहेगा। इसके अध्यक्ष राजेश चौहान तथा महामंत्री अशोक माहौर बनाए गए। इस संबंध में एक पत्र आईआर विभाग के सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित को सौंपा गया है। इस यूनियन के गठन के संबंध में यूनियन के अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि भिलाई में जितनी भी पुरानी यूनियन है, उनकी निष्क्रियता एवं और उनके काम करने के तरीके से कर्मचारी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। संयंत्र में कर्मचारियों की समस्याओं को सही तरीके से सही समय पर प्रबंधन के समक्ष नहीं उठा पाने के कारण कर्मचारियों में निराशा का वातावरण बना हुआ है। भिलाई कर्मचारी यूनियन संयंत्र कर्मचारीयों तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता के साथ रखने के साथ ही उसके समाधान पर भी विचार रखेगा। यूनियन पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक माहौर, कोषाध्यक्ष प्रवीण मार्डीकर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, निवास मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय, तरूण सेमुअल, उप महामंत्री संजय शाह,सचिव तोप सिंह वर्मा तथा संजय दंदोना है।