राउरकेला स्टील प्लांट से आई डराने वाली फोटो
गैस रिसाव और आग से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (SAIL - Rourkela STeel plant) में सेफ्टी को लेकर तैयारियों की जांच की जा रही है। आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (SAIl - Rourkela STeel Plant) के स्पेशल प्लेट प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 13800 अधिकारी-कर्मचारी और 19 हजार ठेका मजदूरों का आधार, बैंक एकाउंट
- गैस रिसाव और आग से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन।
यह अभ्यास आरके बिसारे, सीजीएम (एनपीएम और एसपीपी), डॉ. प्रशांत कुमार पाढ़ी, जीएम इन-चार्ज (एसपीपी) और प्लांट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया गया था। तीन टीमों ने, जिनमें लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल शामिल थे, विशेष प्लेट प्लांट, अग्निशमन सेवा, ईएमडी, सुरक्षा इंजीनियरिंग, सीआईएसएफ और ओएचएससी विभाग के सदस्यों ने ‘गैस रिसाव, आग और विस्फोट’ विषय पर आयोजित मॉक ड्रिल में भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला
गैस रिसाव के संबंध में विभिन्न एजेंसियों के प्रतिक्रिया समय और एसओपी के पालन का विस्तार से विश्लेषण किया गया। उल्लेखनीय है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर की तैयारी बनाए रखने के लिए समय-समय पर आरएसपी की रणनीतिक इकाइयों में इस तरह की मॉक फायर और सुरक्षा ड्रिल आयोजित की जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर