भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायपुर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने अधिवक्ता ऋषभ कुमार मिस्त्री, नन्द कुमार साहू संयोजक
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश रायपुर के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नन्द कुमार साहू ने विधि प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा के तहत रायपुर जिला (शहर) के ऋषभ कुमार मिस्त्री अधिवक्ता को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कि
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश रायपुर के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नन्द कुमार साहू ने विधि प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा के तहत रायपुर जिला (शहर) के ऋषभ कुमार मिस्त्री अधिवक्ता को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के अनुमोदन से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश नाथ पाण्डेय के अनुमोदन से नियुक्ति हुई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं विधि गतिविधियों के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जिला रायपुर के पदाधिकारियों के नाम नन्द कुमार साहू- संयोजक बरखा सिंह सेंगर- सह संयोजक संतोष कुमार चौधरी-सह संयोजक धर्मेन्द्र रावत- सह संयोजक साजेन्द्र कुमार पाण्डेय-सह संयोजक उर्वशी घोष-सह संयोजक भूपेन्द्र कुमार साहू-कोषाध्यक्ष टिविनकल मनवानी-मीडिया प्रभारी विशेष विद्रोही बघेल- मीडिया प्रभारी दुलारी चतुर्वेदी-सह मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्री-सोशल मीडिया प्रभारी गुलशन साहू-सह सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र देवांगन-कार्यालय प्रभारी अंशुल मिश्रा-सह कार्यालय प्रभारी देवेश शर्मा-मन की बात प्रमुख सुशीला साहू-सह मन की बात प्रमुख