BHILAI में 26, 27, 28 को अखिल भारतीय आंतरिक सत्संग, मथुरावासी भी आ रहे

शांतिमय और आनंदमय जीवन के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करना परम आवश्यक है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अखिल भारतीय आंतरिक सत्संग समारोह का आयोजन भिलाई में होने जा रहा है। 26, 27, 28 सितंबर 2025 को अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में आध्यात्मिक आयोजन है। विभिन्न प्रांतो के जिज्ञासु साधक सम्मिलित होंगे। रामाश्रम सत्संग (मथुरा) के संयोजन में आयोजन होगा। आवास व्यवस्था के लिए अग्रसेन भवन, श्री मोहनलाल बाकलीवाल स्मृति भवन, जैन भवन और गीता भवन सेक्टर 6 भिलाई नगर इत्यादि में तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक कुंज बिह

  • शांतिमय और आनंदमय जीवन के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करना परम आवश्यक है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अखिल भारतीय आंतरिक सत्संग समारोह का आयोजन भिलाई में होने जा रहा है। 26, 27, 28 सितंबर 2025 को अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में आध्यात्मिक आयोजन है। विभिन्न प्रांतो के जिज्ञासु साधक सम्मिलित होंगे। रामाश्रम सत्संग (मथुरा) के संयोजन में आयोजन होगा। आवास व्यवस्था के लिए अग्रसेन भवन, श्री मोहनलाल बाकलीवाल स्मृति भवन, जैन भवन और गीता भवन सेक्टर 6 भिलाई नगर इत्यादि में तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक कुंज बिहारी सिंह व बीएसपी रेल मिल के AGM रविन्द्र सिंह ने जिम्मेदारी संभाल ली है। अखिल भारतीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में होगा। भौतिक ज्ञान और सम्पदा न तो जीवन को आनंदमय बनाते हैं और न ही शांतिमय। शांतिमय और आनंदमय जीवन के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करना परम आवश्यक है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के ठेकेदारों की करतूत, वेतन से जबरिया 6000 तक की वसूली, वेतन पर्ची, पीएफ में धांधली, गुस्साए कर्मी इसके लिए सभी धर्मशास्त्र व सन्तजन एक स्वर से निर्देश देते हैं, कि किसी ऐसे महापुरुष की शरण में जाओ जो स्वयं आत्मज्ञानी हो और तुम्हें आत्मज्ञान प्राप्ति का रास्ता बतला सके एवं सहायता प्रदान कर सके। आयोजकों क कहना है कि 'समर्थ गुरु परमसन्त डॉ. चतुर्भुज सहाय जी महाराज' ने मानव जीवन के इस सर्वोच्च लक्ष्य आत्म ज्ञान की प्राप्ति हेतु सरल एवं शीघ्र फलदायक साधना शैली, अपने अनुभवों के आधार पर प्रतिपादित की है। इसी आध्यात्मिक साधना के गूढ अनुभवों का ज्ञान कराने हेतु 'रामाश्रम सत्संग, मथुरा' से परम पूज्य गुरूजन एवं अनुभवी आचार्यों की सान्निध्यता में, ध्यान चिन्तन साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निवेदन किया जा रहा है कि इस आयोजन में अपने इष्ट मित्रों एवं कुटुम्बीजनों के साथ सम्मिलित होकर इस सुअवसर का लाभ अवश्य उठाएं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 30 हजार से कम बोनस नहीं चाहिए, NJCS नेताओं पर दबाव, तिलमिलाए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी