अमरकंटक एक्सप्रेस 4 दिन तक कैंसिल, इंदौर और छिंदवाड़ा की ट्रेन भी नहीं चलेगी 28 अगस्त तक
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी-भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। रेल यात्रियों (Passengers) के लिए अच्छी खबर नहीं है। बुधवार से लगातार चार दिन तक अमरकंटक एक्सप्रेस (Amarkantak Express) को रद्द किया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल (Cancle) कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें : BSP Dalli Rajhara-Rawghat Project: ताड़ोकी स्टेशन तक 24 को दौड़ेगी CRS Special ट्रेन पश्चिम मध
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी-भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। रेल यात्रियों (Passengers) के लिए अच्छी खबर नहीं है। बुधवार से लगातार चार दिन तक अमरकंटक एक्सप्रेस (Amarkantak Express) को रद्द किया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल (Cancle) कर दिया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी-भोपाल (Itarsi - Bhopal) सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु नागपुर-नई दिल्ली मैन लाइन पर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी-भोपाल सेक्शन में कार्य 23 से 28 अगस्त तक किया जाएगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
-23 से 26 अगस्त को दुर्ग से चलने वाली 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
-24 से 27 अगस्त को भोपाल से चलने वाली 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
-23, 25, 26 एवं 27 अगस्त, 2023 को इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
-24, 26, 27 एवं 28 अगस्त को छिंदवाडा से चलने वाली 19344 छिंदवाडा-सिवनी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रेलवे का कहना है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा सहयोग की आशा है।