कला शंकर की घातक गेंदबाजी से आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GEC को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी। आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हो रहे डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं जीईसी बिलासपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए जनरल सेक्रेटरी अंकुर मिश्र की मौजूदगी में सचिव अनु पी ने दोनों टीमों के मध्

  • जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी।
  • आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हो रहे डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं जीईसी बिलासपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए जनरल सेक्रेटरी अंकुर मिश्र की मौजूदगी में सचिव अनु पी ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी। आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से सलामी बल्लेबाज संतु ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। आंध्रा यूनिवर्सिटी के संतु मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए सचिव पी अनु एवं जोनल प्रतिनिधि मिलिन्द बंसोड़ द्वारा संतु को प्रदान किया गया। इन मैचों के एम्पायर-संतोष प्रसाद एवं लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।