बोकारो स्टील प्लांट की छोरियां छोरों से कम है के…देखिए फोटो
पुरुष वर्ग के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, 100x4 मीटर रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो तथा टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के अंतर्गत मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा 07 फरवरी 2026 को प्रशिक्षुओं के लिए वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया. इस प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 बैच के प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी), इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशिक्षु, कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशिक्षु एवं तकनीकी एसोसिएट प्रशिक्षु
- पुरुष वर्ग के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, 100x4 मीटर रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो तथा टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल सहभागिता का विषय नहीं है, बल्कि यह जुनून, नेतृत्व और विजय की मानसिकता का प्रतीक है. उन्होंने जोर दिया कि जब कोई खिलाड़ी इसी भावना से खेलता है, तभी वह स्वयं के साथ अपनी टीम को भी सफलता के शिखर पर ले जा पाता है।
अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री बनर्जी राजश्री ने टीम भावना पर बल देते हुए कहा कि व्यक्तिगत उत्कृष्टता अत्यंत आवश्यक है, किंतु जब यही उत्कृष्टता साझा लक्ष्यों की दिशा में संगठित होती है, तभी वह सामूहिक सफलता का ठोस आधार बनती है।
प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, 100x4 मीटर रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो तथा टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वहीं महिला वर्ग में 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, मार्बल स्पून रेस, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर एवं टग ऑफ वॉर मुख्य आकर्षण रहे।
यह वार्षिक खेल आयोजन प्रशिक्षुओं में परस्पर संवाद, आत्म-प्रेरणा तथा कार्यस्थल पर अनुशासन विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है. इस प्रकार की गतिविधियां प्रशिक्षुओं में टीम वर्क की भावना को प्रगाढ़ करती हैं, जो भविष्य में संयंत्र के सुरक्षित संचालन, उच्च गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और बेहतर उत्पादकता सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगी।