SAIL CMD अशोक पंडा के नाम पर ठगी की कोशिश, थाइलैंड से फर्जी WhatsApp मैसेज, हो जाइए सावधान
थाईलैंड कंट्री कोड वाले नंबर से भेजे गए संदेश, प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट। कुछ फर्जी लोग सीएमडी सेल से जुड़ा होने का दावा करते हुए व्हाट्सएप पर मैसेज प्रसारित कर रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Steel Authority of India Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉक्टर अशोक कुमार पंडा के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी “कुणाल” नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मैसेज भेजने वाले ने सीएमडी डॉ. अशोक कुमार प
- थाईलैंड कंट्री कोड वाले नंबर से भेजे गए संदेश, प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट।
- कुछ फर्जी लोग सीएमडी सेल से जुड़ा होने का दावा करते हुए व्हाट्सएप पर मैसेज प्रसारित कर रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Steel Authority of India Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉक्टर अशोक कुमार पंडा के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी “कुणाल” नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि मैसेज भेजने वाले ने सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा की तस्वीर का उपयोग प्रोफाइल फोटो के रूप में किया, ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से संदेश भेजा गया, उसका कंट्री कोड थाईलैंड का है।
मामला संज्ञान में आते ही Steel Authority of India Limited प्रबंधन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चेतावनी संदेश जारी किया है। प्रबंधन ने स्पष्ट कहा है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप संदेश का जवाब न दें और पूरी सतर्कता बरतें।
जारी अपील में कहा गया है कि कुछ फर्जी लोग सीएमडी सेल से जुड़ा होने का दावा करते हुए व्हाट्सएप पर मैसेज प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे संदेश पूरी तरह धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं।
प्रबंधन ने कर्मचारियों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर, विशेषकर विदेशी कंट्री कोड वाले नंबर से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें।