बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की वार्षिक आमसभा 4 अक्टूबर, रविवार को आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में बीएसएल के कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारी और सदस्य कई दिनों से कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। आमसभा में यूनियन की आय-व्यय का लेखा

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की वार्षिक आमसभा 4 अक्टूबर, रविवार को आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में बीएसएल के कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारी और सदस्य कई दिनों से कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। आमसभा में यूनियन की आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, नए श्रम कानूनों के तहत यूनियन के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा सेल और बोकारो प्रबंधन की नीतियों, लंबित मुद्दों के निराकरण की दिशा में हुई प्रगति तथा यूनियन द्वारा दायर किए गए कोर्ट केस की स्थिति की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की जाएगी। सेल कॉरपोरेट प्रबंधन और बीएसएल प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होगी। यूनियन ने कहा कि बोनस के मुद्दे पर सेल प्रबंधन और यूनियनों द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए कथित धोखे से बीएसएल कर्मचारी आहत हैं। सेल प्रबंधन के बोनस फॉर्मूले को कथित तौर पर मंजूरी देने और बोनस की राशि तय किए जाने के तरीके को लेकर कर्मचारियों में प्रबंधन और यूनियन नेताओं के प्रति नाराजगी है। बीएकेएस का कहना है कि वह प्रबंधन और कथित तौर पर यूनियन नेताओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। इसी संघर्ष को और मजबूत करने तथा आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बीएसएल कर्मचारी एक छत के नीचे एकत्र होंगे। दिलीप कुमार ने कहा-बीएकेएस के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सेल प्रबंधन और कथित तौर पर भ्रष्ट एनजेसीएस नेताओं की जुगलबंदी अब अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। कर्मचारियों के मुद्दों को अटकाकर रखने वाले प्रबंधन और उसकी हां में हां मिलाने वाले नेताओं को कर्मचारी अब बिल्कुल भी महत्व नहीं दे रहे हैं।