भारतीय मजदूर संघ 72वां स्थापना दिवस 2026: राउरकेला के कर्मचारियों ने दिए अपने खून, आइएसपी बर्नपुर में सेहत की जांच

SAIL-ISP के ED (Works) विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला/बर्नपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सेल राउरकेला स्टील प्लांट बीएमएस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेल आरएसपी के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में बीएमएस के सह उद्योग प्रभारी इस्पात हिमांशु शेखर बल के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। आईजीएच में रक्तदान शिविर में निदेशक जयंत आचार्य, डॉ. मेघराय माझी और डॉ. राजीव सेठ उपस्थित थे। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी

  • SAIL-ISP के ED (Works) विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला/बर्नपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सेल राउरकेला स्टील प्लांट बीएमएस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेल आरएसपी के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में बीएमएस के सह उद्योग प्रभारी इस्पात हिमांशु शेखर बल के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। आईजीएच में रक्तदान शिविर में निदेशक जयंत आचार्य, डॉ. मेघराय माझी और डॉ. राजीव सेठ उपस्थित थे। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ 2014 से हर साल स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इधर-भारती भवन, बर्नपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीएमएस बर्नपुर द्वारा DESUN Hospital, Kolkata के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में SAIL-ISP के ED (Works) विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। इस अवसर पर बीएमएस के महासचिव संजीत बनर्जी, अध्यक्ष अजय सिंह, ठिकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी , महासचिव संजीत प्रसाद समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा आयोजकों के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।