भिलाई टाउनशिप ग्लोब चौक नजर आएगा नए लुक में, रेल पटरी पर दिखेगा छोटा ग्लोब

भिलाई स्टील प्लांट ने सुरक्षा की दृष्टि से उठाया कदम। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की महारत को दर्शाने वाला ग्लाब चौक अब नए रूप में नजर आएगा। भिलाई टाउनशिप के चौक से ग्लोब को काटकर निकाल दिया गया है। इसके स्थान पर छोटा ग्लोब बनाया जाएगा। यह सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। लगातार कई एजेंसियों ने इसको लेकर सवाल उठाया था। आयेदिन हादसे भी हो रहे थे। इस पर लगाम लगाने के लिए बीएसपी प्रबंधन को यह फैसला लेना पड़ा है। भिलाई स्टील प्लांट का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि

  • भिलाई स्टील प्लांट ने सुरक्षा की दृष्टि से उठाया कदम।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की महारत को दर्शाने वाला ग्लाब चौक अब नए रूप में नजर आएगा। भिलाई टाउनशिप के चौक से ग्लोब को काटकर निकाल दिया गया है। इसके स्थान पर छोटा ग्लोब बनाया जाएगा। यह सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। लगातार कई एजेंसियों ने इसको लेकर सवाल उठाया था।  आयेदिन हादसे भी हो रहे थे। इस पर लगाम लगाने के लिए बीएसपी प्रबंधन को यह फैसला लेना पड़ा है। भिलाई स्टील प्लांट का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है। लेकिन, वास्तविक पहचान से कोई छेड़छाड़ नहीं होगा। सेफ्टी नॉर्म्स को ध्यान में रखकर छोटा ग्लाब बनाया जाएगा। इस पर रेल पटरी को भी दर्शाया जा सकता है। डिजाइन पर काम चल रहा है। सेल बीएसपी अब तक इतनी रेल पटरी बना चुका है कि दुनिया को सात से ज्यादा फेरों में लपेट ले। इसकी झलक भिलाई टाउनशिप के ग्लोब चौक पर दिखती थी। इसकी झलक दिखाने के लिए भिलाई टाउनशिप के चौक पर ग्लोब बनाया गया था। इस पर सात फेरे में रेल पटरी दिखती थी। ऊपरी हिस्सा टूटने की वजह से हादसे की आशंका था। इसकी वजह से प्रबंधन ने रेल पटरी को ग्लोब से हटा दिया गया था। अब बड़े साइज के ग्लोब को भी हटा दिया गया है। चौकों के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के क्रम में डाइरेक्टर्स बंगले के समीप तालपूरी चौक के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है| इसके साथ ही रुआबांधा समीप पंथी चौक तथा बोरिया गेट के आगे, 30 एम एल डी ट्रीटमेंट प्लांट चौक के नवीनीकरण समेत भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट के सामने चौराहे, जिसमें भारत और सोवियत संघ की मित्रता और सहयोग के स्मारक-स्तंभ स्थापित है, का सौंदर्यीकरण एवं चौराहे का उन्नयन बीएसपी प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। इस चौराहे के घेरे को सभी तरफ से 1.5 मीटर घटाई जायेगी, इससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंकाएं भी न्यूनतम हो जायेगी। इस स्मारक-स्तंभ के चारों तरफ चौराहे की चौड़ाई को कुल 3 मीटर कम की जायेगी। विदित हो कि संयंत्र के 25 मिलियन टन स्टील के संचयी उत्पादन को चिह्नित करने हेतु स्मरणीय प्रतीक के रूप में एक स्मारक के रूप में स्थापित 25 मिलियन टन चौक सेक्टर 4, पंडित रविशंकर शुक्ल चौक सेक्टर 09, सेक्टर 08 चौक, जे पी चौक सेक्टर 06 के नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है| इसके साथ ही जयंती स्टेडियम व नगर सेवाएं विभाग के समीप कलाकार श्री जतिन दास द्वारा निर्मित ‘फ़्लाईट ऑफ स्टील’ मॉडल के भी निर्माण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, जिसे शहरवासियों के लिए एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है| भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों में विशेषकर सडकों व शहरी मार्गों के कार्यों में सार्वजनिक सुविधा, शासन एवं कानून व्यवस्था, जोखिम व दुर्घटना रोकथाम आदि विषयों पर समुचित ध्यान दिया जाता है। इस यथास्थिति में, शहरीकरण के बढ़ते दबाव और टाउनशिप व निकटवर्ती क्षेत्रों में दुपहिया व चारपहिया वाहनों की बढ़ती हुई संख्या व लोगों में तेज वाहन-चालन के रुझान की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए, टाउनशिप के मुख्य मार्गों पर ट्राफिक नियंत्रण तथा जोखिम व दुर्घटना रोकथाम की दिशा में सुनियोजित नवाचार व सुविधाओं की प्रतिपूर्ति को संबोधित किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य चौराहों पर यातायात नियंत्रण हेतु ट्राफिक सिग्नल व दुर्घटना रोकथाम हेतु उच्च गुणत्ता-युक्त कैमरे आदि लगाये जा रहें हैं।