सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक व गरीबों के मसीहा डॉक्टर एसए रिज़वी साहब का इंतकाल हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती किए गए थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। इंतकाल की खबर लगते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक व गरीबों के मसीहा डॉक्टर एसए रिज़वी साहब का इंतकाल हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती किए गए थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। इंतकाल की खबर लगते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद नमाज-ए-जनाजा पढ़ा जाएगा। रामनगर स्थित कब्रिस्तान में शाम 7 बजे सुपुद-ए-खाक किया जाएगा। जनरल फिजिशियन एसए रिज़वी सेक्टर 9 हॉस्पिटल में लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं। नेहरू नगर में रहते थे। कई जगहों पर मुफ्त में अपनी सेवाएं देने की वजह से गरीबों का मसीहा कहलाते थे। नेहरू नगर में क्लीनिक भी था और उन पर लोगों का बड़ा विश्वास था। नजरों से कम दिखता था। कलम ठीक से पकड़ नहीं पाते थे। बावजूद, मरीजों का आते थे। इसलिए उन्होंने एक असिस्टेंट रखा ताकि मरीजों की खिदमत हो सके। भिलाई चिकित्सा बिरादरी के लिए भारी नुकसान हुआ है। लखनऊ के मूल निवासी मरहूम डॉक्टर रिज़वी को तीन बेटियां हैं।