Bhilai Steel Plant: BSP ED, CMO, GM संग रिटायर हो रहे 10 अधिकारी, DSP में विदाई पर पौधारोपण

दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के परिधीय क्षेत्र में दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा विकसित ईको-पार्क, वसुंधरा में वृक्षारोपण किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र से सितंबर में 10 अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। इनमें ईडी मेडिकल भी शामिल हैं। अस्पताल से ईडी, सीएमओ, टाउनशिप और प्लांट से जीएम, डीजीएम, एजीएम स्तर के अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए

  • दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के परिधीय क्षेत्र में दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा विकसित ईको-पार्क, वसुंधरा में वृक्षारोपण किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र से सितंबर में 10 अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। इनमें ईडी मेडिकल भी शामिल हैं। अस्पताल से ईडी, सीएमओ, टाउनशिप और प्लांट से जीएम, डीजीएम, एजीएम स्तर के अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवींद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरव मुखर्जी का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि ईडी मेडिकल के रिटायर होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी को चार्ज दिया जा सकता है। फिलहाल, अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: रैली में 39 मौत, 95 जख्मी, TVK प्रमुख एक्टर विजय बोले-हृदय टूट गया, दुख से छटपटा रहा, 20-20 लाख मुआवजा, PM Modi शोक में इसी तरह बीएसपी टाउनशिप के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के जीएम दिनेश कुमार की भी विदाई हो रही है। पूर्व ओए पदाधिकारी कृष्णानंद राय आदि ने उन्हें भव्य विदाई दी। इसी तरह जीएम कोक ओवन समीर राय चौधरी भी रिटायर हो रहे हैं। रिफ्रेक्टरी, ऑपरेशन में कार्य अनुभव व तकनीकी जानकारी चौधरी को भी विभाग में विदाई दी जा रही है। कोक ओवन में पौधारोपण किया गया। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 7 कर्मचारी आए चपेट में, 2 आइसीयू में

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले अधिकारियों के नाम

ईडी M&HS रवीन्द्रनाथ एम सीजीएम सौरव मुखर्जी-M&HS जीएम समीर रॉयचौधरी-CO CCD जीएम दिनेश कुमार-TEED डीजीएम संजो कुमार-CONSTRUCTION एजीएम अशोक कुमार गुप्ता-AUTO. & DIGIL एजीएम राज कुमार नैय्यर-ERS एजीएम देवेन्द्र कुमार वर्मा-TELECOMM एजीएम विजय कुमार नागपुरे-MEDICAL असिस्टेंड मैनेजर प्रह्लाद स्वरूप वर्मा-SMS-2 ये खबर भी पढ़ें: अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़, 38 लोगों की मौत, बढ़ रही मृतकों की संख्या

सेल डीएसपी के कार्मिकों ने विदाई पर किया पौधारोपण

दुर्गापुर स्टील प्लांट के सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों ने पौधारोपण अभियान के तहत दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के परिधीय क्षेत्र में दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा विकसित ईको-पार्क, वसुंधरा में वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी पौधारोपण अभियान के साक्षी बने। ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट की सड़क को समझ बैठे हाइवे, गाड़ी दौड़ा रहे 105 KM की स्पीड में, पकड़ाए GM समेत 85 अधिकारी-कर्मचारी