एक और मजदूर भिलाई स्टील प्लांट से ले गए सेक्टर 9 हॉस्पिटल, ICU में भर्ती, पढ़ें

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के एक मजदूर की ड्यूटी पर तबीयत अचानक से बिगड़ गई। हालत इतनी नाजुक हो गई कि वह बेहोश हो गए। पसीने से तर हो गए। साथी कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। किसी ने मेन मेडिकल पोस्ट फोन करके एम्बुलेंस सेवा ली। मेन मेडिकल पोस्ट पर डाक्टरों ने जांच किया। हार्ट क

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के एक मजदूर की ड्यूटी पर तबीयत अचानक से बिगड़ गई। हालत इतनी नाजुक हो गई कि वह बेहोश हो गए। पसीने से तर हो गए। साथी कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। किसी ने मेन मेडिकल पोस्ट फोन करके एम्बुलेंस सेवा ली। मेन मेडिकल पोस्ट पर डाक्टरों ने जांच किया। हार्ट की दिक्कत थी। सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में जांच करने के दौरान भी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा था। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के आइसीयू में भर्ती किया गया है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक ने भी बुधवार दिन में जांच की है। सेक्टर 9 से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर कराने की सलाह दी गई है। ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर बीएसपी के सिंटरिंग प्लांट-2 के क्रेन ऑपरेटर 55 वर्षीय रुतेंद्र कुमार पांडेय ठेका कंपनी नंद किशोर एंड कंपनी के अधीन कार्य करते हैं। बीती रात करीब डेढ़ बजे अचानक से चक्कर आया। शरीर से पसीना बहना शुरू हो गया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की बात कही है। हालत में सुधार नहीं है। परिवार के सदस्य हॉस्पिटल में चिकित्सकों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात