बिजली बिल हाफ पर Bhilai Steel Plant ने की राजनीति, BJP-BMS पर 50 ग्राम सोना का फूटा ठीकरा
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव इंटक यूनियन दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों से बातचीत की। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा सीट (Bhilai Nagar assembly seat) से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव (Congress candidate Devendra Yadav) जनसंपर्क अभियान के तहत आज स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) कार्यालय पहुंचे। यूनियन नेताओं (Union Leaders) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ये खबर भी पढ़ें : Election 2023: राहुल गांधी की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार आई तो देंगे KG टू PG तक मुफ्त
- कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव इंटक यूनियन दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों से बातचीत की।
ये खबर भी पढ़ें : BJP से बागी हुईं संगीता केतन शाह, वैशालीनगर से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, 24 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने बीएमएस (BMS) पर भी तंज कसते हुए कहा कि संयंत्र के यूनियन चुनाव में एक यूनियन ने 50 ग्राम सोना दिलाने का वादा किया था। साथ ही केंद्र में उनकी सरकार होने का हवाला देते हुए कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द पूर्ण करने का भी वादा किया था। लेकिन आज तक कुछ कर नहीं पाए।
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Elections: भिलाई स्टील प्लांट के ये 160 अधिकारी-कर्मचारी बने माइक्रो आब्जर्वर, पढ़िए नाम
इससे पहले इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) के सपनों का शहर है। आज देश के अधिकांश सार्वजनिक उपक्रम कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित किये गये हैं, जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिला है।
ये खबर भी पढ़ें : Assembly Elections 2023: बार, शराब, भांग दुकानें 3-3 दिन रहेंगी बंद, नहीं छलकेगा जाम
उन्होंने सभी इंटक कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव (Congress candidate Devendra Yadav) को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि इस बार भिलाई नगर विधानसभा से देवेंद्र यादव की भारी मतों से जीत होगी एवं छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: जोगी कांग्रेस की आई एक और लिस्ट, देखें किसे-कहां से मिला टिकट