Bhilai Steel Plant ने वन विभाग को पौधारोपण के लिए दी जमीन, दलाल बेचने लगे, BSP ने निर्माण किया ध्वस्त
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन को दलाल बेचना शुरू कर चुके हैं। बकायदा प्लाटिंग कर रहे हैं। 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए में कमरा बनाने के लिए जमीन तक दे रहे हैं। इसकी भनक लगते ही बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। दलालों की तलाश शुरू हो गई है। फिलहाल, अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। सेल भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग के इंनफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा भू-माफिया और कब्जेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। बीआरपी (वर्तमान में
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन को दलाल बेचना शुरू कर चुके हैं। बकायदा प्लाटिंग कर रहे हैं। 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए में कमरा बनाने के लिए जमीन तक दे रहे हैं। इसकी भनक लगते ही बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। दलालों की तलाश शुरू हो गई है। फिलहाल, अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। सेल भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग के इंनफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा भू-माफिया और कब्जेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। बीआरपी (वर्तमान में एसआरयू) प्लांट के पीछे, शिवपारा स्टेशन मरोदा में कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वन्य विकास निगम को वृक्षारोपण के लिए बीएसपी द्वारा भूमि दी गई थी। इस भूमि पर कुछ भू माफिया और दलालों द्वारा पेड़ कटकर घर बनाकर बेचा गया। कुछ बीएसपी भूमि बेच दिया गया। दलालों द्वारा बेमेतरा, गुंदरदेही समेत स्थानीय लोगों को भी भूमि और आवास बेचा गया। दैनिक निरीक्षण में अवैध निर्माण पाए जाने पर इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य वन्य विकास निगम की टीम द्वारा इन अवैध मकानों को ढहा दिया गया।